Bhai Dooj
✕

रेस 3 ट्रेलर रिव्यू : बात नहीं बन पाई

Updated: मंगलवार, 15 मई 2018 (18:10 IST)
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और पूरे ट्रेलर में सलमान छाए हुए हैं। खूब उन्होंने गन्स चलाई हैं। छोटी से लेकर बड़ी तक। हर कुछ सेकंड के बाद महंगी कारों को उड़ाया गया है जिससे कन्फ्यूजन होने लगता है कि फिल्म रोहित शेट्टी को तो नहीं है। 
 
हर कलाकार एक शानदार एंट्री लेता है और जोरदार डायलॉग बोलता है। ये डायलॉग इतने दमदार नहीं है कि सीटियां बज जाए। जब ट्रेलर में दिखाए गए डायलॉग इतने ठंडे हैं तो पता नहीं फिल्म में कैसे होंगे? 
 
डेज़ी शाह तो जिस तरह से डायलॉग बोलती हैं उस पर सिर्फ हंसा ही जा सकता है। बिना शर्ट में सलमान नजर आते हैं। वो भी बॉबी के साथ। यानी की सलमान के फैंस को खुश करने की पूरी कोशिश की गई है। 
 
ट्रेलर में एक्शन से इम्प्रेस करने की कोशिश की गई है। यह बताया गया है कि किस तरह से करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन रेस फिल्मों की जो तिकड़मबाजी होती है, जो ग्रे शैड्स लिए हुए किरदार होते हैं, वो बात ट्रेलर में मिसिंग है। 
 
ठीक है, फिल्म सस्पेंस-थ्रिलर है। ज्यादा स्टोरी लाइन बताई नहीं जा सकती है, लेकिन थोड़ा तो दर्शकों को कहानी के जरिये चौंकाया ही जा सकता था। 
 
कुल मिलाकर रेस 3 के ट्रेलर में सिवाय एक्शन के कोई बात प्रभावित नहीं करती। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख