dipawali
✕

रेस 3 के दो सप्ताह बाद संजू रिलीज करना समझदारी नहीं

Updated: मंगलवार, 1 मई 2018 (18:30 IST)
जून के महीने में दो बड़े बजट की फिल्में रिलीज होना है। सलमान खान की रेस 3 और संजय दत्त की जिंदगी पर आधारित 'संजू। 15 जून को रेस 3 सिनेमाघरों की रौनक बढ़ाएगी तो इसके ठीक दो सप्ताह बाद यानी 29 जून को संजू धड़धड़ाते हुई आएगी। 
 
दो बड़ी फिल्मों के बीच दो सप्ताह का अंतर थोड़ा कम लगता है। यह ज्यादा तभी लग सकता है जब रेस 3 फ्लॉप हो जाए, लेकिन अभी से यह सोचना बेमानी है, फिर सलमान का रिकॉर्ड इतना शानदार है कि रेस 3 के नहीं चलने की संभावना बहुत कम है। ट्यूबलाइट जैसे हादसे रोजाना तो नहीं होते। 
 
बॉलीवुड के बिजनेस को समझने वाले मान रहे हैं कि दोनों फिल्मों के बीच दो सप्ताह के अंतर का नुकसान दोनों फिल्मों को उठाना पड़ सकता है। संजू के रिलीज होने से रेस 3 की रफ्तार कम हो सकती है और यदि रेस 3 तेजी से दौड़ रही हो तो संजू की बॉक्स ऑफिस ओपनिंग पर असर पड़ सकता है। 
 
हाल ही में ऐसा हुआ भी है। पद्मावत की रिलीज के दो सप्ताह बाद पैडमैन रिलीज हुई, लेकिन पद्मावत के दबदबे के कारण अक्षय कुमार की फिल्म पनप नहीं पाई। यदि तीन सप्ताह बाद रिलीज होती तो अक्षय कुमार ज्यादा कमा सकते थे। 
 
सिनेमा देखना महंगा होता जा रहा है और कई लोग ऐसे भी मिलेंगे जो केवल एक ही फिल्म देखेंगे। चुनेंगे उसी फिल्म को जिसकी ज्यादा तारीफ होगी। किसको नुकसान होता है ये तो भविष्य की बात है, लेकिन कहने वाले कह रहे हैं कि ये समझदारी वाला फैसला नहीं है। क्या संजू को एक सप्ताह आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। 

Show comments

पोंगल 2027 पर दुनियाभर में रिलीज होगी आर्या की फिल्म 'वेट्टुवम', पा. रंजीत ने किया बड़ा ऐलान

संजय गुप्ता: 'आतिश' से 'कांटे' और 'जिंदा' तक... विदेशी सिनेमा का जुनून, संजय दत्त से दोस्ती और अपनी सिनेमाई दुनिया रचने वाले निर्देशक

संजय गुप्ता के निधन के बाद वायरल हुआ आखिरी पोस्ट, अंडरवर्ल्ड से मिली धमकियों का किया था खुलासा

बेटियों के अधिकार और सम्मान का संदेश देती लघु‍ फिल्म 'कोथला' की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, शशि थरूर समेत कई दिग्गजों ने रखी राय

लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद 'रामायण' को मिली शानदार समीक्षाएं, अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों ने दिए 9/10 नंबर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख