Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राब्ता की कामयाबी... सुशांत सिंह राजपूत के लिए असली चुनौती

छोटे परदे से छलांग लगा कर बड़े परदे पर आए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पिछली फिल्म 'एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराया था। सौ करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन फिल्म का हुआ था, लेकिन इसकी कामयाबी का सेहरा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के सिर पर बांधा गया क्योंकि उनकी लोकप्रियता के कारण ही दर्शक सिनेमाघरों में खींचे चले आए। 
 
थोड़ा पीछे जाए तो सुशांत की 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्षी' को दर्शक नहीं मिले थे जबकि इससे यश राज फिल्म्स और दिबाकर बैनर्जी जैसे नाम जुड़े हुए थे। इसलिए फिल्म धोनी की कामयाबी के बाद यह मान लेना कि सुशांत की आने वाली फिल्म 'राब्ता' जोरदार ओपनिंग लेगी, ठीक नहीं होगा। 
 
'राब्ता' को दिनेश विजन ने निर्देशित किया है जिन्होंने बतौर निर्माता (सैफ अली खान के साथ पार्टनरशिप में) कुछ सफल फिल्में बनाई हैं। फिल्म बनाते-बनाते निर्देशन का कीड़ा उन्हें काट खाया और अब निर्देशक के रूप में पहली बार उनका काम देखने को मिलेगा। 
 
इस फिल्म में सुशांत की हीरोइन हैं कृति सेनन। फिल्म जब से बन रही है तब से सुशांत और कृति के अफेयर के किस्से खूब सुनने को मिल रहे हैं। सुशांत का अंकिता से ब्रेकअप हुआ और उनका नाम कृति से जोड़ा गया। समझने वाले समझ गए कि फिल्म को चर्चा में बनाए रखने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। 
 
पुनर्जन्म पर आधारित इस फिल्म को लेकर युवाओं में थोड़ा क्रेज हो सकता है जो फिल्म की ठीक-ठाक ओपनिंग करा सकता है। सुशांत के लिए चुनौती है कि वे इस फिल्म को कामयाबी दिलाए जो कि थोड़ा कठिन लग रहा है। फिल्म का बजट इसमें रोड़ा बन सकता है। 
 
सूत्रों के अनुसार 40 करोड़ रुपये में फिल्म तैयार हुई है और 10 करोड़ प्रचार में खर्च किए गए हैं। इस तरह 50 करोड़ की लागत फिल्म पर आई है। 15 करोड़ रुपये विभिन्न राइट्स से मिल गए होंगे। बावजूद इसके फिल्म को थिएटर्स से लागत वसूलने के लिए 70 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा। 
 
अब सुशांत और कृति जैसे कलाकारों के होते हुए यह लागत जोखिम भरी लगती है। यह लागत तभी वसूल हो सकती है जब फिल्म बहुत अच्छी हो। क्या सुशांत इस चुनौती में सफल हो पाएंगे। कुछ ही दिन का इंतजार है इसका जवाब मिलने में।  

Show comments

बर्थडे स्पेशल: 3000 करोड़ की फ्रेंचाइजी से लेकर नंबर 1 बनने तक, ये माइलस्टोन्स साबित करते हैं रणवीर सिंह का स्टारडम

रणवीर सिंह के यादगार डायलॉग्स, जो हर किरदार के साथ बन गए आइकॉनिक

ओरी ने जाह्नवी, अर्जुन और खुशी कपूर संग शेयर की अंशुला कपूर की मेहंदी फंक्शन की खास तस्वीरें

हेरा फेरी 3 पर बढ़ा विवाद: अक्षय कुमार की कंपनी ने जारी किया पब्लिक नोटिस

आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंधे, मुंबई की भारी बारिश के बीच घर पर की रजिस्टर्ड मैरिज, देखिए तस्वीर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख