Hanuman Chalisa
✕

प्रभास की 3 फिल्मों पर लगे हैं 1000 करोड़ रुपये

Updated: बुधवार, 25 नवंबर 2020 (17:36 IST)
बाहुबली सीरिज की ऐतिहासिक सफलता के बाद प्रभास का कद बहुत बढ़ गया है। अब उन्हें दक्षिण भारत का स्टार कहना सही नहीं है क्योंकि पूरे भारत में वे पसंद किए जाने लगे हैं। बाहुबली ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन किया था उसके बाद फिल्म निर्माता प्रभास पर करोड़ों रुपये लगाने लगे हैं। उन्हें इस बात की आशा है कि जितना रुपये उन्होंने लगाया है उससे ज्यादा वे कमाई कर लेंगे। प्रभास इस समय तीन फिल्में कर रहे हैं और आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी इन तीन फिल्मों पर 1000 करोड़ रुपये लगे हैं। 
 
1) राधेश्याम
प्रभास की फिल्म 'राधेश्याम' की शूटिंग पिछले दिनों विदेश में हुई। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े हैं। इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये है। यह फिल्म 2021 में रिलीज होने की संभावना है। 
 
2) आदिपुरुष 
अजय देवगन को लेकर 'तान्हाजी' बनाने वाले निर्देशक ओम राउत अब प्रभास को लेकर 'आदिपुरुष' बना रहे हैं। इस एपिक ड्रामा का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म का बजट 450 करोड़ रुपये है। 
 
3) अमिताभ-दीपिका के साथ फिल्म 
मेगास्टार अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ प्रभास की एक फिल्म पाइपलाइन में है। यह इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये है। 
 
इन तीनों फिल्म का कुल बजट 1000 करोड़ रुपये है। इतने रुपये भारत के किसी भी सितारे पर नहीं लगे हैं जो प्रभास के सुपर स्टारडम को दर्शाता है। 

Show comments

रामायण पार्ट 1 मूवी प्रिव्यू: रणबीर कपूर की फिल्म की कहानी, बजट, स्टारकास्ट और रिलीज डेट

दिशा पटानी के नए पोस्ट ने मचाई हलचल, आखिर क्या है ‘DZ’? फैंस के बीच बढ़ी एक्साइटमेंट

भारतीय सिनेमा में 50 साल पूरे करने की ओर अग्रसर सुभाष घई ने अपनी अगली फिल्म ‘मान्या’ पूरी की

‘प्रताप’ का ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध, बदल गई पूरी दुनिया

रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा के रिश्ते पर उठे सवाल तो भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- हमने एक दूसरे को चुना है

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख