suvichar
✕

ओनिर ने सुनाया उनके पहले वेलेंटाइन डे का किस्सा

Updated: बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (16:13 IST)
कुछ भीगे अल्फाज़ के निर्देशक ओनिर ने यूं तो ह्यूमन इमोशन्स को ले कर माय ब्रदर निखिल और बस एक पल जैसी फिल्म बनाई हैं, लेकिन इस बार 'कुछ भीगे अल्फाज़' के साथ वह एक लड़के और लड़की वाली हार्डकोर लव स्टोरी बना रहे हैं। 
 
वेलेंटाइन्स डे को ले कर वेबदुनिया संवाददाता रूना आशीष को उन्होंने बताया कि कॉलेज के समय में मुझे एक लड़की बहुत पसंद थी। मैंने बहुत हिम्मत कर उसे इसी दिन अपने प्यार का इज़हार करने की ठानी। मैंने उसे सुबह 7 बजे कॉलेज बुलाया। 
 
ओनिर बताते हैं, "मैं अगले दिन सुबह 7 बजे उठ कर पहुंचा भी, लेकिन कुछ ले जाना भूल गया। मेरे पास फूल भी नहीं थे और न ही मेरे पास कोई चॉकलेट या कुछ चीज़थी। अब बिना कुछ लिए जाना भी ठीक नहीं। आसपास नज़र दौड़ाई। कॉलेज के पास एक पान-सिगरेट की दुकान थी।  
 
मैं वहीं पहुंचा, लेकिन चॉकलेट तो उसके पास भी नहीं थी। मैंने बहुत सारी चुइंग गम्स खरीदी ताकि प्रपोज़ करते समय मैं खाली हाथ ना दिखूं। जैसे ही मैं उससे मिला मैंने उसे वो सब दे दी।  
 
आगे क्या हुआ। उसने वो सारी की सारी चुइंग गम्स मेरे मुंह पर दे मारी और बोली कि कोई चुइंग गम्स देता है? तो ये थी मेरी फर्स्ट वैलेंटाइंस डे का कहानी। 
 
ओनिर की फिल्म कुछ भीगे अल्फाज़ 16 फरवरी को रिलीज़ हो रही है। 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

कॉफी विद करण 9: सलमान खान से करण जौहर ने पूछा वर्जिनिटी पर सवाल, एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

बिग बॉस 20: काजी तौकीर की घटिया हरकत, स्काउट के कान में थूका, सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू

जब डिज्नी के सामने रामायण लेकर पहुंचे थे रामानंद सागर, ललित मोदी ने खोला 90 के दशक का बड़ा राज

अजय देवगन की 'दृश्यम: द कंक्लूजन' ने रचा इतिहास, 12वें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के पार

'पहला प्यार दूसरी बार' के नए पोस्टर्स में दिखा यंग लव का मस्तीभरा अंदाज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख