sawan somwar

कालीन भैया के मिर्जापुर 2 का इंतजार सलमान खान की फिल्मों की तरह

Updated: बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (17:29 IST)
सलमान खान की फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आने लगती है उनके फैंस के पेट में गुड़गुड़ाहट होने लगती है और समय काटने में वे बेहद परेशानी महसूस करते हैं। रिलीज के पहले वाली रात तो बैचेनी से करवटें बदलते हुए कटती हैं। चैन तभी आता है जब वे अपने सुपरस्टार को बिना शर्ट के मारामारी करते हुए देख लेते हैं। फिल्म अच्छी निकले या बुरी, लेकिन भूख मिटने का सुकून तो मिल ही जाता है। 
 
फिल्मों की तुलना में ओटीटी प्लेटफॉर्म का दायरा बढ़ा नहीं है, लेकिन जितने भी दर्शक हैं उनकी हालत सलमान के प्रशंसकों की तरह हो रही है। भारत की सबसे लोकप्रिय वेबसीरिज में से एक मिर्जापुर सीजन दो  23 अक्टोबर से स्ट्रीमिंग होने वाली है। ज्यादा समय बाकी नहीं है, लेकिन एक-एक सेकंड एक-एक घंटे जैसा लग रहा है। टाइम ही नहीं कट रहा है। 


 
ढेर सारे सवाल परेशान कर रहे हैं। कौन संभालेगा मिर्जापुर की बागडोर? ये सवाल तो सभी की जुबां पर है। क्या कालीन भैया के हाथों में कमान रहेगी? क्या मुन्ना मिर्जापुर की गद्दी का नया हकदार बनेगा? गुड्डू पंडित अपनी पत्नी और भाई की मौत का बदला ले पाएगा? क्या स्वीटी हर सीमा को लांघने के लिए तैयार होगी? 
 
ये तो वो सवाल है जो सीजन 1 देखने के बाद पैदा हुए थे। इस बार कुछ नए किरदार भी जोड़े जा रहे हैं जिसको लेकर भारी उत्सुकता है। कौन क्या है, क्या करेगा, किसका पक्ष लेगा, ये तो सीजन 2 देखने के बाद ही पता चलेगा। प्रतिशोध, षडयंत्र, खून-खराबा, धोखा के इर्दगिर्द इस सीरिज का तानाबाना बुना गया है जो बेहद पेचीदा लेकिन दिलचस्प है। सीजन 2 में बात को और आगे बढ़ाया जाएगा।  


 
दिल इस बात को लेकर भी धक-धक कर रहा है कि कहीं सीजन 2, सीजन 1 की तुलना में हल्का तो साबित नहीं होगा। अपेक्षाएं जब बढ़ जाती हैं तो फिर ऐसा होता ही है। सेक्रेड गेम्स में यह बात हम देख चुके हैं। ऐसे में सलमान के प्रशंसकों से सबक लेना चाहिए। फिल्म या वेबसीरिज अच्छी हो या बुरी, कम से कम इंतजार करने से तो निजात मिलेगी। इंतजार का फल मीठा हो या खट्टा, भूख तो मिटेगी। 

Show comments

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

अक्षय कुमार की 'समुक' में विनीत कुमार सिंह की एंट्री, निभाएंगे अहम भूमिका!

तापसी पन्नू की 'गांधारी' बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख