Daily Horoscope

लाल सिंह चड्ढा के ट्रेलर में ब्लॉकबस्टर वाली बात नहीं आई नजर, आमिर खान पर नजर आया पीके का हैंगओवर

Updated: सोमवार, 30 मई 2022 (13:54 IST)
लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर रिलीज हो गया। आईपीएल मैच के फाइनल के दौरान इसे करोड़ों दर्शकों के लिए रिलीज किया गया। यह वो फिल्म है जिस पर आमिर खान पिछले तीन-चार साल से काम कर रहे हैं। आमिर अपनी फिल्म को लेकर जुनूनी रहते हैं और बड़ी ही तल्लीनता के साथ काम करते हैं। हड़बड़ी या जल्दबाजी उनके काम में कभी भी नजर नहीं आती। 
 
फॉरेस्ट गम्प का ऑफिशियल रीमेक है लाल सिंह चड्ढा, जिसमें आमिर खान और करीना कपूर खान लीड रोल में है। ट्रेलर देख यह नहीं कहा जा सकता कि फिल्म अच्छी है या बुरी, लेकिन जिस तरह से ट्रेलर पर इन दिनों फिल्मों से ज्यादा मेहनत की जाती है, माहौल बनाया जाता है, उसके आधार पर लाल सिंह चड्ढा का ट्रेलर खास प्रभावित नहीं कर पाता। 
 
ट्रेलर में मां-बेटे का रिश्ता उभर कर आता है। बच्चे को पैरों में समस्या है, लेकिन मां उसकी इस कमजोरी को मानने से इंकार कर उसे सामान्य बच्चे की तरह पालती है और पैरों पर खड़ा करती है। गोलगप्पे खाते हुए भी लाल सिंह चड्ढा अपनी मां को याद करता है। इस रिश्ते के अलावा और कुछ बात ट्रेलर में उभर कर नहीं आती। इमोशन भी उभर कर नहीं आते। लाल सिंह चड्ढा के किरदार की झलक देखने को मिलती है। वह अलग-अलग रूप में दिखाई देता है और यही पर बात खत्म।   
 
आमिर के अभिनय में 'पीके' की झलक है। लगता है कि पीके के हैंगओवर में ही उन्होंने लाल सिंह चड्ढा का पात्र अभिनीत किया है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को रिलीज होगी। अभी कुछ महीने बाकी है। संभव है कि कुछ और ट्रेलर सामने आए और फिल्म के प्रति उत्सुकता जगाए। हालिया रिलीज ट्रेलर ठंडा है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख