कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत तथा अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म भूल भुलैया 2 का बॉक्स ऑफिस पर दूसरे वीकेंड पर भी धमाल जारी रहा। दूसरे सप्ताह में फिल्म ने शुक्रवार 6.52 करोड़ रुपये, शनिवार 11.35 करोड़ रुपये और रविवार को 12.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार के कलेक्शन...