लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर मलयालम सिंगर का निधन, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आखिरी पल का वीडियो
Photo - Twitter
खबरों के अनुसार एडवा केरल के अलाप्पुझा में ब्लू डायमंड ऑर्केस्ट्रा मंडली के स्वर्ण जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान वो गाते हुए मंच पर गिर पड़े। गिरने के बाद उन्हें चेरथला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
Singer Edava Basheer collapses on stage,dies pic.twitter.com/wxWbi2JTr0
— Bangla Hunt (@BanglaHunt) May 29, 2022
इस कार्यक्रम में एडवा चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। उन्होंने स्टेज पर येसुदास का गीत गाया। गाना खत्म होते ही वो बेहोश हो कर गिर गए। इसके बाद तुरंत कार्यक्रम को बंद कर दिया गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
एडवा ने कई फिल्मी गानों में अपनी आवाज देकर लोगों का दिल जीता, लेकिन वह ज्यादातर लाइव कॉन्सर्ट के लिए जाने जाते थे। साथ ही 1972 में उन्होंने 'कोल्लम संगीतालय गणमेला मंडली' का भी गठन किया था।

