Hanuman Chalisa
✕

कलंक को लागत वसूलने के लिए कितने करोड़ रुपये का करना होगा कलेक्शन?

Updated: गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (19:28 IST)
करण जौहर की फिल्म 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है और पहले दिन इस फिल्म ने 21.60 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन भी किया है। 
 
मिक्स रिएक्शन 
इस फिल्म को लेकर लोगों का रिएक्शन मिक्स है और यही बात फिल्म के खिलाफ जाती है। पहले दिन वाली रफ्तार कितने दिन कायम रह पाती है यह बात भी फिल्म के लिए बेहद अहम है क्योंकि यह एक महंगी फिल्म है। 


 
सेट, कॉस्ट्यूम्स और स्टार्स पर खर्च 
इस फिल्म के सेट और कॉस्ट्यूम्स पर काफी पैसा खर्च किया गया है। फिल्म में वरुण धवन, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त जैसे सितारे भी हैं। 
 
150 करोड़ रुपये की फिल्म 
करण जौहर दिल खोल कर अपनी फिल्मों पर खर्चा करते हैं और कलंक पर भी उन्होंने काफी पैसा लगाया है। यह फिल्म 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है।


 
आधी कीमत पहले ही वसूल 
सैटेलाइट, म्युजिक, डिजीटल सहित कई राइट्स बेच कर 75 करोड़ रुपये वसूल हो चुके हैं। फिल्म को बची लागत वसूलने के लिए 140 से 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा, जो बहुत आसान नहीं तो मुश्किल भी नहीं है। 
 
सुपरहिट होने के लिए इतना करना होगा कलेक्शन 
फिल्म को सुपरहिट होने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा और इस आंकड़े तक पहुंचना आसान बात नहीं है। माना जा रहा है कि फिल्म 150 करोड़ तक जा सकती है यानी कि ज्यादा से ज्यादा लागत वसूल कर लेगी या थोड़ा मुनाफा कमा लेगी। आने वाले दिनों में फिल्म के कलेक्शन को देखते हुए स्थिति और स्पष्ट होगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख