dharma sangrah
✕

अजय देवगन ने इस एक्टर के साथ फिल्म की तो भड़क गईं तनुश्री दत्ता

Updated: गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 (19:36 IST)
भारत में मीटू अभियान की शुरुआत करनेवाली अभिनेत्री तनुश्री दत्‍ता ने अब अजय देवगन पर हमला बोला है। हाल ही में सिंघम एक्‍टर की आनेवाली फिल्‍म 'दे दे प्‍यार दे' का ट्रेलर जारी किया गया था जिसमें यौन शोषण के आरोपों में फंसे आलोकनाथ दिखे थे। जिसके बाद तनुश्री ने अजय देवगन पर आलो‍कनाथ के साथ फिल्‍म करने को लेकर हमला बोला है।

तनुश्री दत्‍ता ने एक ओपन लेटर लिखकर अजय देवगन को जमकर खरी-खोटी सुनाई। तनुश्री ने कहा कि, पूरा बॉलीवुड झूठों, शो ऑफ करने वालों और पाखंडियों से भरा है। फिल्म को एडिट करके आलोकनाथ को बाहर कर देना क्या इतना मुश्किल है। ट्रेलर और पोस्टर आने से पहले तो किसी को पता भी नहीं था कि फिल्म में आलोकनाथ हैं।
 
तनुश्री ने कहा कि अगर फिल्‍ममेकर्स चाहते तो उन्‍हें रिप्‍लेस कर सकते थे और 10-15 दिनों में दोबारा शूट कर सकते थे। इससे वृंता नंदा और उनके जैसी महिलाओं जिनका आलोकनाथ ने उत्पीड़न किया, उन्हें उचित सम्मान दिया जा सकता था। लेकिन नहीं, तथाकथित रेपिस्ट्स का साथ देकर इन लोगों ने और भी बुरा बर्ताव किया है।

तनुश्री दत्ता ने आगे लिखा है, मुझे उम्मीद है कि बॉलीवुड एक दिन ऐसे लोगों से आजाद होगा जिन्हें लाखों लोगों का प्यार मिलता है लेकिन वे सामाजिक रूप से इतने गैर-जिम्मेदार हैं। हमें असल हीरो और हीरोइन की जरूरत है। बॉलीवुड को ऐसे पुरुष और महिलाओं की जरूरत है जो दबे-कुचले लोगों के सम्मान के लिए खड़ा हो सके। 
 
मीटू मूवमेंट के समय अजय देवगन ने कहा था कि जो कुछ हो रहा है उससे वह परेशान हैं। अजय ने ट्वीट किया था, 'जो कुछ हो रहा है मैं उससे परेशान हूं। मेरी कंपनी और में मानता हूं कि महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिलना चाहिए। अगर किसी ने एक भी महिला के साथ गलत किया है तो मैं और एडीएफ उसके साथ नहीं खड़े होंगे।

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख