Daily Horoscope
✕

सत्ते पे सत्ता का रीमेक क्यों हुआ बंद, शाहरुख-अक्षय-रि‍तिक से भी नहीं बन पाई बात

Updated: सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (18:16 IST)
बॉलीवुड में यूं तो कई महिला फिल्म निर्देशक हैं, लेकिन कमर्शियल या मसाला फिल्म बनाने वालों में फराह खान का नाम ही सामने आता है। कोरियोग्राफर से निर्देशक बनीं फराह ने मैं हूं ना (2004), ओम शांति ओम (2007), तीस मार खां (2010) और हैप्पी न्यू ईयर (2014) बनाई है जिसमें से तीस मार खां को छोड़ सभी हिट रही हैं, इसके बावजूद फराह पिछले 6 वर्षों में कोई फिल्म नहीं बना पाई हैं और उनकी कोशिशें बेकार साबित हो रही हैं। 
 
दरअसल फराह की तीस मार खां की तीखी आलोचना हुई थी। उसके बाद हैप्पी न्यू ईयर ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही सफलता हासिल की हो, लेकिन इस फिल्म का भी दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने मजाक उड़ाया था। इसके बाद से फराह के प्रिय हीरो शाहरुख खान ने भी उनसे दूरी बना ली। 


 
पिछले कुछ वर्षों से फराह अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म सत्ते पे सत्ता (1982) का रीमेक बनाने की तैयारियों में लगी हुई थीं। इस फिल्म को राज एन. सिप्पी ने निर्देशित किया था। सत्ते पे सत्ता को फराह रितिक रोशन के साथ बनाने वाली थीं। रितिक ने फराह को महीनों तक जवाब नहीं दिया। न वे हां बोल पाए और न ही ना बोलने की हिम्मत जुटा पाए। रितिक जब लगातार टालते रहे तो फराह समझ गईं कि रितिक यह फिल्म नहीं करना चाहते हैं। 


 
इसके बाद फराह ने अक्षय कुमार को यह फिल्म ऑफर की, लेकिन अक्षय ने भी मना कर दिया। जबकि वे फराह के साथ पहले काम कर चुके हैं। हारकर फराह, शाहरुख खान के पास गईं जहां से स्पष्ट ना तुरंत सुनने को मिला। शाहरुख खान करियर के ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां पर उन्हें एक हिट फिल्म की सख्त जरूरत है और ऐसे में वे फराह जैसी निर्देशक के साथ फिल्म कर जोखिम लेने की हालत में नहीं हैं। 


 
खबर है कि फराह ने सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनाने का इरादा ही छोड़ दिया है। उनके साथ कोई बड़ा सितारा संभवत: अब काम नहीं करना चाहता। फराह जिस तरह की फिल्में बनाती हैं वैसी फिल्में अब दर्शक पसंद नहीं करते हैं। फराह इस हालत में नहीं हैं कि नए कलाकारों के साथ फिल्म बनाएं। 
 
सत्ते पे सत्ता के बंद होने की एक दूसरी खबर ये भी है। सत्ते पे सत्ता 'सेवन ब्राइड्स फॉर सेवन ब्रदर्स' का अनऑफिशियल रीमेक है। तब कॉपीराइट के नियम इतने सख्त नहीं थे। एक देश को पता ही नहीं चलता था कि दूसरे देश में उनकी फिल्म का रीमेक बन गया है। यदि फराह सत्ते पे सत्ता का रीमेक बनाती हैं तो उन्हें विदेशी फिल्मकार से भी राइट्स खरीदना पड़ सकते हैं, इसलिए यह मामला उलझ गया है।

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख