suvichar

कैसी खुशी लेकर आया चांद... ईद के गीत

Updated: शनिवार, 16 जून 2018 (13:02 IST)
रूपहले पर्दे पर ईद जैसे पवित्र त्योहार से जुड़े फिल्मों के गीत श्रोताओं को बेहद पसंद आते हैं। ये गीत कभी फिल्म के मुख्य आकर्षण हुआ करते थे लेकिन अब तो इस त्योहार की खुशबू फिल्मों में कम ही देखने को मिलती है।
 
राजा नवाथे की वर्ष 1958 में प्रदर्शित फिल्म 'सोहनी-महिवाल' एक ऐसी ही फिल्म थी जिसमें मशहूर गीत 'ईद का दिन तेरे बिन फीका...' फिल्माया गया था। मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर की सुमधुर आवाज में रचे-बसे ईद के ये गीत आज भी लोकप्रिय हैं।
 
70 के दशक में कई फिल्मों में ईद पर आधारित गीत और दृश्य रखे गए। इनमें फिल्म 'जंजीर' में अमिताभ बच्चन और प्राण पर फिल्माया गीत 'यारी है ईमान मेरा यार मेरी जिंदगी...' आज भी शिद्दत के साथ सुना जाता है। इसी तरह वर्ष 1980 में प्रदर्शित फिल्म 'कुर्बानी' में भी इस पर्व से जुड़ा 'तुझपे कुर्बां मेरी जान...' गीत दर्शकों को बहुत पसंद आया था।
 
वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म 'तीसरी आंख' में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत निर्देशन में मोहम्मद रफी की दिलकश आवाज में रचा-बसा गीत 'ईद के दिन गले मिल ले राजा...' विशेष रूप से इस अवसर पर सुनने को मिलता है। वैसे भी अन्य दिनों भी जब यह गीत फिजाओं में गूंजता है तो यह श्रोताओं को अभिभूत कर देता है। 
 
निर्माता-निर्देशक सावन कुमार अक्सर अपनी फिल्मों में ईद से जुड़े दृश्य और गीत रखते आए हैं। वर्ष 1992 में सलमान खान अभिनीत फिल्म 'सनम बेवफा' खासतौर पर उल्लेखनीय है। फिल्म का यह गीत 'बिना ईद के ही चांद का दीदार हो गया...' श्रोताओं में काफी लोकप्रिय हुआ था। सावन कुमार ने 'सलमा पे दिल आ गया', 'सनम हरजाई' जैसी फिल्मों में भी ईद पर आधारित गीत और दृश्य पेश किए।
 
वर्ष 1988 में प्रदर्शित फिल्म 'हीरो हिन्दुस्तानी' में भी ईद पर आधारित एक गीत फिल्माया गया था। अरशद वारसी अभिनीत इस फिल्म में सोनू निगम और अलका याज्ञनिक की दिलकश आवाज में गाया हुआ यह गीत 'चांद नजर आ गया...' ईद गीतों में अपना विशिष्ट मुकाम रखता है।
 
इसी तरह वर्ष 2002 में प्रदर्शित फिल्म 'तुमको ना भूल पाएंगे' में भी ईद का गीत फिल्माया गया था। सोनू निगम की दिलकश आवाज में प्रस्तुत यह गीत 'मुबारक ईद मुबारक...' श्रोताओं में काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गीत के बिना ईद के गीतों की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।
 
बजरंगी भाईजान में सलमान पर फिल्माया गया गीत 'आज की पार्टी मेरी तरफ' से भी काफी लोकप्रिय हुआ और ईद पर एक अलग तरह का गीत सुनने को मिला। 
 
इसी तरह समय-समय पर ईद पर आधारित गीत फिल्मों में पेश किए गए। इन गीतों में 'जिसे तू ना मिला उसे कुछ ना मिला...', ईद का दिन है...', नूरे खुदा और अल्लाह के बंदे हंस दे...' प्रमुख हैं। 'कैसी खुशी लेकर आया चांद ईद का, मुझे मिल गया बहाना तेरी दीद का...' जैसे गीत 70-80 के दशक तक सुनाई पड़ते थे लेकिन ऐसे गीत अब गीतकारों की कलम से नहीं निकल पा रहे हैं।(वार्ता)
 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख