biodatamaker

बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा श्रीदेवी की बेटी की फिल्म 'धड़क' का?

Updated: गुरुवार, 19 जुलाई 2018 (11:25 IST)
करण जौहर की फिल्म 'धड़क' तब से चर्चा में है जब से यह फिल्म अनाउंस हुई है। यह सुपरहिट मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रिमेक है। साथ ही श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इस फिल्म के जरिये बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू करने जा रही है। 
 
श्रीदेवी की असमय हुई मृत्यु के कारण दर्शकों में इस फिल्म को लेकर सहानुभूति की लहर भी उत्पन्न हुई है। इस वजह से नए कलाकारों के होने के बावजूद फिल्म का अच्छा खासा प्रचार रिलीज के पहले ही हो चुका है। 
 
इस फिल्म को लेकर युवाओं में खासा क्रेज है। जाह्नवी का प्रचार कुछ इस तरह किया गया है मानो बहुत बड़ा स्टार बॉलीवुड को मिलने वाला है और जाह्नवी के प्रति क्रेज पैदा करने में फिल्म के निर्माता सफल रहे हैं। बेचारे शाहिद के आधे भाई ईशान खट्टर को कोई पूछ नहीं रहा है। 
 
फिल्म के कुछ गाने भी हिट हो चुके हैं और हिट गाने हमेशा फिल्म को बेहतरीन ओपनिंग दिलाने में मददगार साबित होते हैं। लिहाजा फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छी ओपनिंग तय है। इसके सामने कोई बड़ी फिल्म भी रिलीज नहीं हो रही है। साथ में 'संजू' की लहर भी अब कम हो गई है, लिहाजा 'धड़क' के लिए खुला मैदान है। 
 
फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया नामक दो हिट फिल्में उनके खाते में जमा है। वे लव स्टोरी को अच्छे से पेश करना जानते हैं। छोटे शहर की लव स्टोरीज़ उनकी फिल्मों की खासियत होती है और 'धड़क' भी इसी तरह की फिल्म है। 
 
कुल मिलाकर 'धड़क' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग लेने में तो सफल रहेगी। वीकेंड पर अच्छा बिजनेस करने के बाद वीकडेज़ में इसका बिजनेस फिल्म की 'क्वालिटी' पर निर्भर रहेगा। 

Show comments

'बिग बॉस' के 20 साल: घर के हर राज से वाकिफ सलमान खान, जानिए क्यों 'वीकेंड का वार' उनके बिना लगता है अधूरा

व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी में मौनी रॉय ने ढाया कहर, बोल्ड अंदाज के साथ दिखी देसी नजाकत

विजय सेतुपति की 'महाराजा' रचने जा रही इतिहास, हॉलीवुड में रीमेक होने वाली पहली तमिल फिल्म बनी

विजय वर्मा ने शुरू की 'मटका किंग' सीजन 2 की शूटिंग, शेयर की स्क्रिप्ट की पहली झलक

Bigg Boss 20 में टास्क बना जंग का मैदान, अरिश्फा खान से भिड़े स्काउट ओपी, बोले- पटक के फेंक दूंगा साइड में

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख