biodatamaker
✕

दीपिका पादुकोण : टूटे दिल को 'ड्रग्स' का सहारा!

Updated: मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (13:10 IST)
सुशांत सिंह राजपूत मामले की लपटें कहां से कहां तक पहुंच रही है, कोई सोच भी नहीं सकता। एनसीबी की जांच जारी है और कई नामी-गिरामी सितारों के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें से एक नाम दीपिका पादुकोण का भी सामने आया है। दीपिका न केवल बॉलीवुड की सफल हीरोइनों में से एक हैं, बल्कि खूबसूरत होने के साथ-साथ एक अच्छा-खासा दिमाग भी वे रखती हैं। 
 
दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण अपने जमाने के बैडमिंटन के नामी खिलाड़ी रहे हैं और दीपिका ने भी खिलाड़ी बनने की कोशिश की। काफी दूर तक वे गईं, लेकिन बाद में उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड को अपना लिया। वे काफी सूझबूझ के साथ आगे बढ़ी हैं।
 
बीच में एक दौर ऐसा भी आया था जब दीपिका डिप्रेशन से जूझी थी। ठीक होने के बाद उन्होंने अपनी इस मानसिक अवस्था का उल्लेख भी बहादुरी के साथ किया था और दर्शाया था कि मानसिक रूप से अस्वस्थ होना या डिप्रेशन में जाना कोई बुरी बात नहीं है और इसका इलाज संभव है। 


 
आखिर दीपिका डिप्रेशन में क्यों गई थीं? अच्छी-खासी सफलता के बावजूद उनका इस कदर टूट जाना हैरान कर देने वाला है। 
 
यह प्रेम का मामला था। रणबीर कपूर के साथ दीपिका का रोमांस सुर्खियां बटोर रहा था। रणबीर को दीपिका इतना चाहती थीं कि उनके साथ ही घर बसाने के सारे सपने देख डाले। लेकिन यह रिश्ता चल नहीं पाया और दोनों में ब्रेक-अप हो गया।
 
इसकी कोई ठोस वजह तो सामने नहीं आई, लेकिन दो मुख्य बातें उभर कर सामने आईं। दीपिका से रणबीर शादी के लिए तैयार नहीं थे और दीपिका का जोर शादी पर था। दूसरा कारण ये कि रणबीर के परिवार को बतौर बहू दीपिका पसंद नहीं थी। दोनों ही कारणों का परिणाम एक ही था कि यह विवाह हो नहीं सकता। 
 
लिहाजा दीपिका और रणबीर अलग हो गए। मस्त रणबीर पर इसका खास असर नहीं हुआ और वे अन्य जगह दिल लगा बैठे। दीपिका ने बात दिल पर ले ली और अवसाद में चली गईं। टूटा दिल नशे में ही सुकून ढूंढता है। देवदास किस्म के लोग शराब में खुद को डूबो देते हैं। आजकल के युवा ड्रग्स अपनाते हैं। 


 
बहरहाल, जल्दी ही दीपिका को रणवीर मिल गए और रणवीर से उन्होंने शादी करने में देर नहीं लगाई। दोनों इस समय बेहद खुश हैं, लेकिन अतीत एक बार फिर सामने आ खड़ा हुआ है। फिलहाल दीपिका के नाम की अटकलें हैं। बात सच भी हो सकती है और झूठ भी, लेकिन दीपिका की छवि पर असर जरूर पड़ा है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख