Hanuman Chalisa

बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा विद्युत जामवाल की मूवी कमांडो 3 का?

बुधवार, 27 नवंबर 2019 (15:04 IST)
विद्युत जामवाल को लेकर बनाई जाने वाली कमांडो सीरिज की दो फिल्मों ने दो सौ या सौ करोड़ रुपये का बिज़नेस नहीं किया। न ये फिल्में सुपरहिट रहीं, बावजूद इसके तीसरी फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। 
 
कमांडो सीरिज की पहली फिल्म ने औसत सफलता हासिल की थी। दूसरे भाग ने लागत वसूल ली थी। इसके मेकर्स को इस सीरिज और विद्युत जामवाल के स्टंट्स पर अभी भरोसा है कि फिल्म हिट हो सकती है इसलिए तीसरा भाग भी बनाया गया है। 
 
विद्युत जामवाल स्टंट्स के मामले में तमाम बॉलीवुड के हीरो से बहुत आगे हैं। टाइगर श्रॉफ ही इस मामले में उनको कड़ी टक्कर दे सकते हैं और दोनों में उन्नीस-बीस का फर्क है। 

ALSO READ: कमांडो 3 : मूवी प्रिव्यू
विद्युत ने मार्शल आर्ट्स की कई विधाएं सीखी हैं और अपने शरीर को फौलादी बनाया है। जब वे फिल्म में विलेन की पिटाई करते हैं तो दर्शकों को यकीन रहता है कि यह व्यक्ति ऐसा कर सकता है। बावजूद इसके उनको बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी। 
 
विद्युत ने सदैव सोलो हीरो वाली फिल्म करना पसंद किया। वे दो हीरो वाली फिल्म करना पसंद नहीं करते हैं। यही कारण है कि एक फिल्म में उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने से इंकार कर दिया था। 
 
कमांडो 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ट्रेलर प्रभावित करता है। एक्शन के साथ-साथ फिल्म की कहानी भी मजबूत लग रही है। यही कारण है कि ट्रेलर ने दिलचस्पी जगाई है। 
 
कमांडो 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छी शुरुआत ले सकती है और इस सीरिज का तीसरा भाग सर्वाधिक कलेक्शन करने वाला बन सकता है। 

Show comments

CJP प्रदर्शन में पूनम पांडे की एंट्री, छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज- "इसे धार्मिक या राजनीतिक मुद्दा न बनाएं"

नसीरुद्दीन शाह ने समानांतर सिनेमा से कमर्शियल फिल्मों तक हर किरदार में छोड़ी अमिट छाप

रणवीर सिंह से ऋषभ साहनी तक, बॉलीवुड के 7 दमदार विलेन जिन्होंने हर सीन पर छोड़ी अपनी छाप

भारत-इंग्लैंड मैच के बीच जाह्नवी कपूर बनीं स्टाइल क्वीन, ब्लेजर-ट्राउजर में दिखीं बेहद स्टनिंग

ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में मोनालिसा का बोल्ड अंदाज, फ्लोरल टियारा ने लूटी महफिल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख