Hanuman Chalisa

ब्रूस ली पर बायोपिक... टाइगर दावेदार

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2017 (20:14 IST)
शेखर कपूर प्रतिभाशाली फिल्ममेकर हैं, लेकिन उनके आलस्य भरे स्वभाव के कारण वे ज्यादा काम नहीं करते। उनके पास ढेर सारे आइडियाज हैं, लेकिन फिल्म उन्होंने बहुत कम बनाई है। 
 
अरसे से वे कह रहे हैं कि उनके पास 'पानी' नामक फिल्म की शानदार स्क्रिप्ट है, लेकिन यह फिल्म अब तक नहीं बन पाई है। यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा इस फिल्म पर पैसा पानी की तरह बहाने के लिए तैयार हो गए थे। 
 
सुशांत सिंह राजपूत को लीड रोल निभाने के लिए चुन लिया गया था और उन्होंने तैयारी में कई महीने बरबाद कर दिए। बाद में आदित्य चोपड़ा ने इस प्रोजेक्ट से हाथ पीछे खींच लिए। शायद वे शेखर कपूर के स्वभाव को समझ गए थे। 
 
शेखर कपूर का कहना है वे इन दिनों ब्रूस ली के जीवन पर आधारित स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इस काम में उनकी मदद कर रही हैं ब्रूस ली की बेटी शेनन ली जिन्होंने की स्क्रिप्ट का पहले ड्रॉफ्ट लिखा है। इस फिल्म का नाम होगा 'लिटिल ड्रेगन'। 
 
इस फिल्म को यूएस-चाइना को-प्रोडक्शन के तहत बनाया जाएगा जिसका बजट करोड़ों रुपये होगा। इसमें ब्रूस ली के जीवन की पूरी झलक होगी जिसमें वे हांगकांग छोड़ कर हॉलीवुड चले गए थे और सत्तर के दशक में कुंग-फू मूवी के सुपरस्टार बन गए थे। 
 
ब्रूस ली की मृत्यु को बहुत समय हो गया है, लेकिन बिजली जैसी तेज गति के दांव-पेंच के कारण वे अभी भी चर्चा में हैं। ब्रूस ली ने कई एक्शन फिल्मों में काम किया है और उनके हैरत अंगेज कारनामों वाली फिल्में पूरे विश्व में पसंद की गई। रहस्यमय परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हुई थी।  
 
ब्रूस ली का किरदार ‍कौन निभाएगा? ये अभी शेखर कपूर ने सोचा नहीं है, लेकिन यह प्रश्न उन्हें परेशान जरूर कर रहा होगा। संभव है कि चीनी अभिनेता को लिया जाए। बॉलीवुड से टाइगर श्रॉफ भी दावेदार हो सकते हैं। वे स्टंट्स करने में माहिर हैं। युवा हैं और उनका चेहरा भी गैर भारतीय लगता है। 
 
फिलहाल तो शेखर स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में व्यस्त हैं। कब वे फिल्म शुरू करेंगे और कब खत्म? ये कहा नहीं जा सकता। 

Show comments

'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे विराट-अनुष्का? नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म के सीक्वल को लेकर प्रोड्यूसर का बड़ा हिंट

हनुमान अंश फिल्म में थिएटर की 9 नंबर सीट क्यों रखी जा रही है खाली? जानिए इसके पीछे का रहस्य

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख