Hanuman Chalisa
✕

Brahmastra Box Office Opening Prediction: रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र की कैसी रहेगी बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग

Updated: सोमवार, 5 सितम्बर 2022 (14:04 IST)
लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे बॉलीवुड की नजर अब 9 सितंबर को रिलीज होने वाली मूवी 'ब्रह्मास्त्र' पर टिकी हुई है। फिल्म का बजट लगभग 350 करोड़ रुपये है और यह बॉलीवुड की महंगी फिल्मों में से एक है। करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस और अयान मुकर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय जैसे स्टार हैं। 
 
बॉलीवुड को आखिरी बड़ी सफलता मई में रिलीज हुई 'भूल भुलैया 2' के रूप में हाथ लगी थी। उसके बाद अक्षय कुमार, आमिर खान, रणबीर कपूर जैसे तमाम बड़े सितारों की फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रहीं। साउथ का जादू भी 'लाइगर' के रूप में नहीं चल पाया। 'बायकॉट बॉलीवुड' लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा और इसका असर फिल्मों के कलेक्शन पर हुआ। 
 
आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स की फिल्मों ने सौ करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने के पहले ही दम तोड़ दिया। इस समय सिनेमाघर वालों को समझ नहीं आ रहा है कि वे कौन सी फिल्में चलाएं क्योंकि दर्शक आ ही नहीं रहे हैं। 

 
ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर को मिला मिक्स रिस्पांस 
ब्रह्मास्त्र का ट्रेलर और गाने रिलीज हुए हैं। ट्रेलर को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया है और ट्रेलर में कुछ खास नजर नहीं आता है। स्पेशल इफेक्ट्स ठीक है। कहने का मतलब ये कि ट्रेलर वैसी छाप नहीं छोड़ पाया है जो एक बड़ी फिल्म का ट्रेलर छोड़ता है। गाने एक-दो हिट हुए हैं। 
 
रणबीर-अयान का चलेगा जादू? 
रणबीर कपूर की पिछली फिल्म 'शमशेरा' बुरी तरह से असफल रही है, लेकिन वो फिल्म भी बुरी थी। अब रणबीर की सारी आशाएं 'ब्रह्मास्त्र' पर टिकी है जो कि उनके खास दोस्त अयान ने बनाई है। रणबीर के साथ अयान ने 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी हिट फिल्में बनाई हैं। 
 
एडवांस बुकिंग है बेहतर 
जहां तक एडवांस बुकिंग का सवाल है तो यह उत्साहजनक है। कोविड के बाद जिन फिल्मों की एडवांस बुकिंग हुई है उसमें ब्रह्मास्त्र का नाम केजीएफ 2 के बाद आता है। आरआरआर और भूल भुलैया 2 जैसी फिल्मों की एडवांस बुकिंग को भी इसने पीछे छोड़ दिया है। पहले दिन की एडवांस बुकिंग 8 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है। 

 
कैसी रहेगी फिल्म की ओपनिंग 
जितना बड़ा बजट फिल्म का है उस हिसाब से ब्रह्मास्त्र को पहले दिन 40 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेना चाहिए, लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए यह मुमकिन नहीं है। फिल्म यदि 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी पहले दिन कर लेती है तो यह बेहतरीन माना जाएगा, हालांकि इसके आसार भी कम ही है। 
 
दर्शक अब रिपोर्ट का इंतजार करने लगे हैं और बैनर तथा स्टारकास्ट पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र को यदि बच्चे पसंद करते हैं तो फिल्म के अवसर उजले हो जाएंगे। हालांकि इतने बड़े बजट की फिल्म की रीकवरी कैसे होगी इस पर सभी की निगाह है और ब्रह्मास्त्र का बॉक्स ऑफिस परिणाम बॉलीवुड के लिए बहुत मायने रखता है। 
 

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख