Daily Horoscope
✕

Exclusive : 275 करोड़ की 'भारत' को Box Office पर हिट होने के लिए इतना करना होगा कलेक्शन

Updated: बुधवार, 29 मई 2019 (18:36 IST)
सलमान खान की फिल्म 'भारत' 5 जून को रिलीज होने वाली है। यह वर्ष 2019 की बड़ी फिल्मों में से एक है और बॉलीवुड इस फिल्म को आशा भरी निगाह से देख रहा है।

ईद पर सलमान की अधिकांश फिल्में सफल रही हैं, हालांकि पिछली दो ईद सलमान के लिए खास सफलता लेकर नहीं आई। ट्यूबलाइट और रेस 3 का बॉक्स ऑफिस परिणाम अपेक्षाओं से कम रहा। 

अतुल अग्निहोत्री द्वारा निर्मित भारत एक महंगी फिल्म है। 125 करोड़ रुपये इसे बनाने में लगे हैं। 25 करोड़ प्रचार और प्रिंट्स पर खर्च हुए।

125 करोड़ रुपये सलमान खान की फीस है। इस तरह से कुल 275 करोड़ रुपये में यह फिल्म तैयार हुई है।  

रिलीज के पहले खासी वसूली भी हुई है। सैटेलाइट और डिजीटल राइट्स के बदले में 125 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। 55 करोड़ म्युजिक और ओवरसीज राइट्स के बदले में मिले हैं।

फिल्म को भारत में थिएटर से लगभग 190 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना होगा तब फिल्म सुरक्षित हो जाएगी। 

जहां तक हिट होने का सवाल है तो 230 से 250 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर यह फिल्म हिट मानी जाएगी।

सलमान का जो स्टारडम है उसे देखते हुए यह कठिन बात नहीं है, हालांकि फिल्म का प्रोमो और गाने अब तक दर्शकों में उत्सुकता नहीं जगा पाए हैं बावजूद इसके यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत ले सकती है। 

अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्देशित 'भारत' में सलमान खान, कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में हैं। वरुण धवन भी छोटे से रोल में नजर आएंगे।

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख