dharma sangrah
✕

बॉक्स ऑफिस पर कोरोना वायरस का असर! बागी 3 से स्थिति होगी स्पष्ट

Updated: गुरुवार, 5 मार्च 2020 (13:16 IST)
इन दिनों ज्यादातर देश कोरोना वायरस से जूझ रहे हैं। डर का माहौल है। यह रोग एक व्यक्ति से दूसरे को आसानी से हो जाता है इसलिए लोग उन स्थानों पर जाने में परहेज कर रहे हैं जहां भीड़ होती है। भारत में भी कुछ मामले सामने आए हैं और लोगों ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। 
 
सिनेमाघर ऐसी जगह है जहां पर भीड़ होती है। एक मल्टीप्लेक्स में एक समय में आसानी से 400-500 लोग साथ रहते हैं और ऐसे में यह बीमारी एक से दूसरे तक पहुंच सकती है, लिहाजा लोगों का कुछ प्रतिशत ऐसा भी है जो सिनेमा जाने से परहेज करेंगे। 
 
सिनेमा ऐसी चीज है जिसे सिनेमाघर में देखे जाना कुछ दिनों टाला जा सकता है। ऐसे में फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ेगा, भले ही वो मामूली हो। हालांकि भारत में यह बीमारी अभी पूरी तरह फैली नहीं है, लेकिन सावधानी के बतौर कुछ लोग सिनेमाघर से दूरी बनाना पसंद करेंगे। 
 
इस समय ऐसी फिल्में सिनेमाघरों में नहीं चल रही है जिसको लेकर दर्शकों में क्रेज हो इसलिए यह कह पाना थोड़ा मुश्किल है कि कितना असर हुआ है। 
 
6 मार्च को बागी 3 रिलीज हो रही है जिसके बारे में कहा जा सकता है कि पहले तीन दिन इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ेगी। यदि दर्शकों की संख्या में कमी नजर आती है तो यह बात विश्वास के साथ कही जा सकती है कि फिल्म व्यवसाय पर बहुत ज्यादा असर पड़ा है। 
 
जेम्स बांड की अगली फिल्म 'नो टाइम टू डाय' 2 अप्रैल को भारत में रिलीज होने वाली थी जिसे अब नवम्बर तक आगे बढ़ा दिया गया है। यह ऐसी फिल्म है जो दुनिया के कई देशों में रिलीज होने वाली है और कोरोना के कारण फिल्म के व्यवसाय पर असर हो सकता था। इस तरह की खबरों के कारण भारतीय फिल्मों के व्यवसाय पर भी असर हो सकता है। बागी 3 के कलेक्शन से स्थिति और साफ होगी। 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख