Hanuman Chalisa
✕

क्या भारत के नागरिक नहीं होने के कारण अक्षय कुमार की लोकप्रियता घटेगी?

अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर लगातार उठ रहे सवालों से अक्षय कुमार परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर उन्होंने स्वीकार लिया कि वे कनाडा के नागरिक हैं।

Updated: शनिवार, 4 मई 2019 (16:04 IST)
यह मसला दो-तीन साल से उठ रहा था, लेकिन अक्षय ने कभी सफाई देना पसंद नहीं किया। लोकसभा 2019 के चुनाव में जब वे वोट डालने नहीं गए तो इस बात ने जोर पकड़ लिया कि अक्षय कुमार भले ही फिल्मों देश से जुड़े मुद्दे उठाते रहते हैं, लेकिन वे देश के नागरिक नहीं हैं। 
 
आखिरकार अक्षय ने बात को स्पष्ट कर मामले को खत्म करने की कोशिश की है। अक्षय का कहना है कि उनके पास कनाडा का पासपोर्ट है, लेकिन यह बात भी उतनी ही सच है कि वे पिछले सात वर्षों से कनाडा नहीं गए हैं। 
 
 

इसी बीच एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कनाडा से उन्हें प्यार है और वे फिल्मों से रिटायर होने के बाद कनाडा में ही बस जाना पसंद करेंगे। 

अहम सवाल यह है कि क्या अक्षय की लोकप्रियता गिरेगी? पिछले कुछ वर्षों से अक्षय ने इस तरह की फिल्में की है जो देशभक्ति से सराबोर थीं।

सामाजिक मुद्दों पर भी उन्होंने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लोगों की नजरों में उनकी छवि ऐसे इंसान और अभिनेता की बन गई जो देश से प्यार करता है। 
 
अक्षय के भारत के नागरिक नहीं होने से उनकी इस तरह की छवि को गहरा धक्का पहुंचेगा। थोड़ा असर लोकप्रियता पर भी हो सकता है। वैसे लोग इस तरह की बातों को जल्दी भूल जाते हैं। पहले भी देखा गया कि कुछ अभिनेता जेल यात्रा भी कर आएं, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं हुआ। 

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख