biodatamaker

अजय देवगन और रोहित शेट्टी की सिंघम 3 की कहानी कश्मीर में आर्टिकल 370 की पृष्ठभूमि पर होगी आधारित, रिलीज डेट भी तय

सिंघम 3 की कहानी की झलक रोहित शेट्टी की हालिया रिलीज फिल्म सूर्यवंशी में मिलती है। जानिए क्या होगी कहानी और रिलीज डेट।

Updated: बुधवार, 10 नवंबर 2021 (12:05 IST)
सूर्यवंशी में विलेन के रूप में जैकी श्रॉफ को दिखाया गया है जिसके बेटों को सूर्यवंशी, सिंघम और सिम्बा मिल कर मार देते हैं। जैकी का किरदार पाकिस्तान में है और उसे सिंघम फोन कर बताता है कि वह उसे पकड़ने के लिए पाकिस्तान भी आ सकता है। इस तरह से रोहित शेट्टी ने दर्शा दिया कि उनकी आगामी फिल्म सिंघम 3 होगी और कहानी का प्लॉट क्या होगा। 
 
हाल ही में एक सूत्र ने बताया कि रोहित और अजय सिंघम 3 बनाने के लिए कई विचारों पर काम कर रहे थे और आखिरकार उनके हाथ एक आइडिया लग ही गया जो प्रासंगिक भी है। 
 
सिंघम के तीसरे भाग में कश्मीर में अनुच्छेद 370 की पृष्ठभूमि पर कहानी आधारित होगी जिसे भारत सरकार ने हटा लिया है। इसके बाद कश्मीर में आतंकवादियों को प्रवेश करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। यह भी दिखाएगा कि सरकार के इस कदम ने आतंकवादी संगठनों को कैसे हिला दिया है। इसी विचार को सिंघम 3 में आगे बढ़ाया जाएगा।  


 
2023 की स्वतंत्रता दिवस पर होगी रिलीज 
फिल्म की शूटिंग दिल्ली और गोवा के अलावा कश्मीर में भी होगी जिसमें सिंघम शांति भंग करने वाले राष्ट्र विरोधी तत्वों से लड़ता नजर आएगा। फिल्म की शूटिंग अगले वर्ष सितंबर से शुरू करने का प्लान है और फिल्म को 2023 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जाएगा।  


 
सिम्बा का रोल होगा लंबा 
सिंघम 3 में सिम्बा और सूर्यवंशी भी नजर आएंगे। सिम्बा का रोल अपेक्षाकृत बड़ा होगा और वह सिंघम के मिशन में भरपूर मदद करेगा। फिल्म का एक्शन प्रमुख आकर्षण होगा।

Show comments

‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना’ से ‘फूलों का तारों का’ तक, राखी के ये गीत हैं अमर

बॉलीवुड में राखी का बदलता रंग: इन फिल्मों ने पर्दे पर दिखाई भाई-बहन के प्यार की गहराई

‘डोंट बी शाय’ का टीजर रिलीज, कॉलेज लाइफ और पहले प्यार की कहानी लेकर आ रही नई स्टारकास्ट

प्रभास के पिता बनकर 'सालार पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम' में एंट्री करेंगे बड़े स्टार, कहानी में होगा अहम रोल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का टीजर रिलीज, रहस्यमयी दुनिया में दिखी पहली झलक

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख