Hanuman Chalisa
✕

2019 में होगा अजय देवगन का धमाका, कम से कम 500 करोड़

Updated: गुरुवार, 13 दिसंबर 2018 (17:44 IST)
जिस तरह से दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्मों ने चीन में व्यवसाय किया है उससे भारतीय फिल्मकारों की आंखें चौंधिया गई हैं। भेड़चाल के लिए मशहूर फिल्म उद्योग के सभी छोटे-बड़े निर्माता अपनी फिल्म को चीन में रिलीज करना चाहते हैं। व्यवसाय के मामले में चीन की नीतियां अलग हैं। इस देश में गैर चीनी फिल्मों का कोटा निर्धारित है। एक निश्चित संख्या में ही वहां गैर चीनी फिल्मों का प्रदर्शन होता है। इस सख्ती के कारण भारत की हर फिल्म का वहां पर प्रदर्शन हो पाना मुश्किल है। 


 
अजय देवगन को लेकर 'रेड' नामक फिल्म बनाने वाले भूषण कुमार अपनी फिल्म को चीन में प्रदर्शित करना चाहते हैं। भूषण के प्रयास यदि सफल हो जाते हैं तो यह अजय देवगन की चीन में प्रदर्शित होने वाली यह पहली फिल्म होगी। चीन में इस समय आमिर खान सबसे लोकप्रिय भारतीय हीरो हैं। उनकी दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार ने हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। इसी वजह से उनकी भारत में सुपरफ्लॉप रही 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' भी चीन में बिना किसी बाधा के रिलीज होने जा रही है। भारत में फिल्म के असफल होने के कारण 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के मेकर्स को उतनी रकम नहीं मिल रही है जितनी रिलीज के पहले तय हुई थी। चीन वाले लाभ में से बहुत कम हिस्सा विदेशी फिल्मकारों को देते हैं। 


 
अजय की 'रेड' ने भारत में अच्छा व्यवसाय किया था। यह एक ईमानदार इनकम टैक्स ऑफिसर की कहानी है जो ईमानदारी और सच के रास्ते पर चलता है और एक भ्रष्ट नेता के घर पर छापा मारता है। फिल्म में सत्य की विजय दिखाई गई थी। भारतीय फिल्मकारों का मानना है कि चीन के दर्शकों को यह फिल्म जरूर पसंद आएगी क्योंकि दोनों देश कई मामले में एक जैसे हैं। 
 
हाल ही में हुए एक चीन फिल्म फेस्टिवल में 'रेड' दिखाने में इसके निर्माता कामयाब हुए। फिल्म न केवल पसंद की गई बल्कि अजय देवगन को बेस्ट फॉरेन एक्टर का अवॉर्ड भी मिला। अजय का भारत में होने वाले फिल्म पुरस्कारों पर विश्वास नहीं है। वे इनसे दूरी ही बना कर रखते हैं। आमतौर पर इन पुरस्कारों में उन्हीं कलाकारों को अवॉर्ड दिया जाता है जो स्टेज पर परफॉर्म करते हैं और अजय का इस बात पर यकीन नहीं है। इसी कारण उन्होंने इन फूहड़ पुरस्कार समारोहों से दूरी बना कर रखी है, लेकिन चीन में मिले अवॉर्ड में इस तरह की कोई मिलावट नहीं है। 
 
बहरहाल फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस तरह से 'रेड' को फेस्टिवल में पसंद किया गया उसके आधार पर कहा सकता है कि यह फिल्म वहां पर कम से कम 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन जरूर करेगी। फिल्म को 2019 में वहां पर रिलीज किया जाएगा। 

Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख