ramcharitmanas
✕

फीका पड़ गया ऐश्वर्या राय का जादू, तीन फिल्में फ्लॉप

Updated: गुरुवार, 9 अगस्त 2018 (12:56 IST)
ऐश्वर्या राय बच्चन की हालिया रिलीज फिल्म 'फन्ने खां' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से असफल रही। इसमें अनिल कपूर और राजकुमार राव जैसे कलाकार थे, लेकिन फिल्म ढंग की ओपनिंग भी नहीं ले सकी। पहले शो से ही रिपोर्ट खराब आई तो फिर लोगों ने इस फिल्म को देखने का इरादा ही त्याग दिया। दूसरे दिन तो कुछ सिनेमाघरों से शो कैंसल होने की खबरें भी आईं। ऐश्वर्या की खूबसूरती और ग्लैमर भी दर्शकों को लुभा नहीं पाया। 
 
फिल्म की असफलता के साथ-साथ ऐश्वर्या राय की एक्टिंग भी बहुत खराब रही। उन्होंने अजीबोगरीब तरीके से संवाद बोले। मुंह बनाए। मूवी में वे टीनएजर की तरह व्यवहार कर रही थी। यह बात ठीक है कि ऐश्वर्या राय कभी भी अच्छी अभिनेत्री नहीं मानी गई, लेकिन 'फन्ने खां' में तो उनका अभिनय बेहद बुरा था। साथ ही फिल्म के निर्देशक ने भी ऐश्वर्या के स्टारडम के साथ ठीक से न्याय नहीं किया। 
 
'फन्ने खां' की असफलता का सबसे बड़ा झटका ऐश्वर्या को ही लगा है क्योंकि जब से उन्होंने वापसी की है उनके हाथ असफलता ही लग रही है। मां बनने के बाद ऐश्वर्या ने ब्रेक ले लिया था और 'जज़्बा' से उन्होंने वापसी की। इस फिल्म ने लगभग 31 करोड़ रुपये का लाइफ टाइम कलेक्शन किया और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सफल फिल्मों की श्रेणी में नहीं आ पाई। 
 
इसके बाद ऐश्वर्या ने बायोपिक 'सरबजीत' (2016) में सरबजीत की बहन की भूमिका निभाई जो अपने भाई को पाकिस्तान की जेल से छुड़ाने के लिए लगातार संघर्ष करती है। ऐश्वर्या ने फिल्म में नॉन ग्लैमरस रोल अदा किया था, लेकिन दर्शकों को वे प्रभावित नहीं कर पाईं। इस फिल्म का लाइफ टाइम बिजनेस करीब-करीब 33 करोड़ रुपये रहा। 
 
2016 में ही ऐश्वर्या 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आईं। इस फिल्म की सफलता औसत रही और ऐश्वर्या का रोल ज्यादा लंबा भी नहीं था। अब 'फन्ने खां' भी फ्लॉप हो गई। वापसी के बाद तीन फ्लॉप फिल्म देने से ऐश्वर्या के स्टारडम को धक्का पहुंचा है। 
 
फिल्म निर्माता-निर्देशक ऐश्वर्या को साइन करने के पहले सोचने लगे हैं क्योंकि ऐश्वर्या का जादू पहले जैसा नहीं रहा। उनकी चमक फीकी होने लगी है। 

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख