sundarkand

तीन बच्चों के पिता से जया प्रदा ने की थी शादी, जानिए खास बातें...

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (11:32 IST)
1. जय प्रदा का असली नाम ललिता रानी हैं। उनका जन्म आंध्र प्रदेश के राजमंड्री में हुआ था।


2. जया के पिता कृष्णा राव तेलुगू फिल्मों के फाइनेंसर थे। जया के फिल्मी करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म 'भूमिकोसम' से हुई। इस फिल्म के लिए उन्हें केवल 10 रुपए मिले थे।

3. जया प्रदा ने साल 1979 में फिल्म 'सरगम' से बॉलीवुड मे कदम रखा। फिल्म हिट रही लेकिन जया को इससे कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई।
4. जया प्रदा ने निर्माता श्रीकांत नाहटा से 22 जून 1986 में शादी की। जया प्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं। श्रीकांत और जया प्रदा की शादी से काफी विवाद भी खड़ा हुआ।
 
5. श्रीकांत और उनकी पहली पत्नी के तीन बच्चे थे। उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना जया प्रदा से शादी की थी।
 
6. महान फिल्मकार सत्यजीत रे जया की सुंदरता और एक्टिंग से इतने प्रभावित थे कि वे उन्हें विश्व की सुंदरतम महिलाओं में एक मानते थे।
7. जया के करियर में एक दौर ऐसा आया कि वह चार सालों में हिन्दी सिनेमा जगत की रानी बन गईं। साल 1984-1988 तक उनका नाम टॉप अभिनेत्रियों में बना रहा।
 
8. फिल्मों के अलावा जया प्रदा पॉलिटिक्स में भी काफी पॉपुलर रही हैं। जया प्रदा को साल 1994 में उनके पूर्व साथी अभिनेता एन.टी. रामराव ने तेलुगू-देशम पार्टी में शामिल किया।
 
9. इसके बाद जया प्रदा चंद्रबाबू नायडू गुट में शामिल हो गई थीं। 1996 में जया ने तेदेपा से राज्यसभा में प्रवेश किया। 2004 और 2009 लोकसभा चुनावों में जया प्रदा सपा के टिकट पर रामपुर से चुनाव लड़ी और उन्हें जीत मिली।
10. साल 2019 में जया प्रदा ने बीजेपी का दामन थामा और रामपुर से चुनाव लड़ीं। चुनाव में आजम खान ने जया को हराकर जीत हासिल की।
 
11. जया प्रदा ने अब तक सात भाषाओं की फिल्मों में काम किया है और अपने 30 वर्षीय फिल्मी करियर के दौरान 300 फिल्मों में काम किया है। वे चेन्नई में एक थियेटर की मालकिन भी हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख