biodatamaker
✕

इन 5 वजह से 'सुपर डांस चैप्टर 4' दर्शकों का बन सकता है फेवरेट शो

Updated: बुधवार, 31 मार्च 2021 (12:43 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का किड्स रियलिटी शो सुपर डांसर दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है और अब एक बार फिर यह शो अपने चौथे सीजन के साथ लौट आया है। इसके डिजिटल ऑडिशन्स में देश भर के हजारों टैलेंटेड बच्चों ने अपने घरों पर सुरक्षित रहकर हिस्सा लिया। आइए नजर डालते हैं उन 5 कारणों पर, जिनकी वजह से यह शो आपकी वीकेंड लिस्ट में देखने योग्य बन जाएगा।
 
नचपन का त्यौहार-
यह शो भारत के सबसे पसंदीदा रंगों के त्यौहार होली पर लॉन्च हुआ है, तो ऐसे में इसे एक रंग-बिरंगा और मस्ती भरा स्वरूप देने से बेहतर और क्या हो सकता है? नचपन का त्यौहार में ये क्यूट बच्चे मिलकर हर रंग और हर रूप में डांस का उत्सव मनाएंगे।
 

शानदार जजेस-
जजों के पैनल में गीता कपूर, शिल्पा शेट्टी और अनुराग बासु अपने बच्चों जैसे उत्साह के साथ दर्शकों पर छा जाएंगे। उनकी स्टार वैल्यू, नोकझोंक, कंटेस्टेंट्स के लिए बोले जाने वाले उनके बुद्धिमानी भरे शब्द और आकर्षक व्यक्तित्व, सुपर डांसर चैप्टर 4 को बेहद खास बना देंगे।

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
होस्ट्स की दोस्ती-
परितोष त्रिपाठी और रित्विक धनजानी की जोड़ी छोटे पर्दे के बेस्ट मामा-भांजा के रूप में मशहूर हैं। सुपर डांसर के चाहने वालों को इनकी जोड़ी देखने का बेसब्री से इंतजार है। इस बार यह धमाकेदार जोड़ी पहले से ज्यादा हंसी-मजाक, मस्ती, शरारतें और मनोरंजन लेकर आएगी, जिससे नचपन का यह त्यौहार और शानदार हो जाएगा।
 
जबरदस्त टैलेंट-
सुपर डांसर के इस सीजन में अलग-अलग तरह के डांसिंग टैलेंट देखने को मिलेंगे। देश भर से आए टैलेंट इस शो में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते नजर आएंगे। इनमें पावर मूव्स से लेकर वर्चुअल रूप से सेट सीखने और इतनी कम उम्र में डांस के प्रति समर्पित रहने तक, इन बच्चों में वो सारी खूबियां हैं, जिन्हें देखकर आप दंग रह जाएंगे।
 
क्यूटनेस का ओवरलोड-
सुपर डांसर चैप्टर 4 में भाग ले रहे बच्चों की मासूमियत इस शो एक अलग ही आकर्षण पैदा करती है। डांस फ्लोर पर इन बच्चों के एक्सप्रेशन्स, अनोखे डांस स्टाइल्स, लचीलापन, चाल-ढाल, जोश और उत्साह देखकर दर्शकों और जजों का मन नहीं भरेगा और वे इसे बार बार देखना चाहेंगे। इस साल टैलेंट का स्तर बहुत ऊंचा है, और यकीन मानिए, ये बच्चे अपने नचपन और क्यूटनेस से आपके होश उड़ा देंगे।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख