Hanuman Chalisa

13 December Birthday: आपको 13 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 (18:11 IST)
13 December Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 13 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: धनु संक्रांति के दिन करें ये 5 कार्य, मिलेगा संकटों से मुक्ति का आशीर्वाद
 
दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31,
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57,
 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
 
करियर: नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। 
 
शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। 
 
परिवार: मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी।
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
अजय रात्रा (Ajay Ratra): एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं। 
 
स्वस्तिका मुखर्जी (Swastika Mukherjee): भारतीय अभिनेत्री, जो बंगाली और हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में दिखाई देती हैं। 
 
संबित पात्रा (Sambit Patra): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य करने वाले भारतीय राजनीतिज्ञ और सर्जन हैं।
 
दग्गुबाती वेंकटेश (Daggubati Venkatesh): भारतीय अभिनेता और निर्माता हैं जो तेलुगु में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
 
मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar): मनोहर गोपालकृष्ण प्रभु पर्रिकर एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा भारतीय जनता पार्टी, गोवा के मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री थे।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Surya Gochar: सूर्य का धनु राशि में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा संभलकर

Show comments

मंगल का चंद्रमा के नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मंगलदेव बरसाएंगे कृपा

Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि में इन 10 महाविद्याओं की करें पूजा, जानिए 10 मंत्र

Chaturmas 2026: चातुर्मास में क्या करना चाहिए? जानें पुण्य कमाने के तरीके

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में गोचर: शनि के नक्षत्र में प्रवेश करते ही इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत

कब है गुरु पूर्णिमा 2026 में? जानें तिथि, मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

सभी देखें

Kark Sankranti 2026: सूर्य कर्क संक्रांति पर करें ये 7 शुभ कार्य, मिलेगी सूर्य देव की कृपा

जब मित्र के घर पधारेंगे ब्रह्मांड के राजा: सूर्य का कर्क राशि में गोचर चमकाएगा इन 4 राशियों का भाग्य

जब सूर्य चलेंगे शनि के पुष्य नक्षत्र की राह: 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Ashadha Gupt Navratri 2026: आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि पर व्रत करने के 5 खास नियम और फायदे

Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या की रात को करें मात्र एक काम पूर्वज होंगे प्रसन्न

अगला लेख