sundarkand

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 24 नवंबर 2025 (14:29 IST)
25 November Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 25 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Lal Kitab Tula Rashifal 2026: तुला राशि (Libra)- राहु से रहना होगा बचकर तो पूरा साल रहेगा शानदार, जान लें उपाय
 
आपका जन्मदिन: 25 नवंबर
 
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
 
शुभ वर्ष : 2026
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। 
 
सलाह: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। मंदिर में पताका चढ़ाएं।
 
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
झूलन गोस्वामी (Jhulan Goswami): भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज। वह महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी रही हैं। उन्हें 'चकदा एक्सप्रेस' के नाम से भी जाना जाता है।
 
ईला अरुण (Ila Arun): भारतीय अभिनेत्री, टीवी व्यक्तित्व और प्रसिद्ध राजस्थानी लोक गायिका। 
 
राखी सावंत (Rakhi Sawant): राखी सावंत एक भारतीय डांसर, मॉडल, अभिनेत्री और टेलीविजन टॉक शो होस्ट हैं, जो कई हिंदी और कुछ कन्नड़, मराठी, उड़िया, तेलुगु में दिखाई दी हैं।
 
बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb): त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ और 10वें मुख्यमंत्री।
 
रूपा गांगुली (Roopa Ganguly): रूपा गांगुली एक भारतीय अभिनेत्री, पार्श्व गायिका और राजनीतिज्ञ हैं। वह बी आर चोपड़ा की हिट टेलीविजन श्रृंखला में द्रौपदी के किरदार के लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Singh Rashi 2026: सिंह राशि 2026 राशिफल: शनि और राहु की बुरे प्रभाव से बचाएंगे बृहस्पति

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

भविष्य मालिका की 5 बड़ी भविष्यवाणियां: आने वाले समय में भारत में घट सकती हैं ये घटनाएं?

20 August Birthday: आपको 20 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (20 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 अगस्‍त 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

कर्क राशि में बुध और गुरु की युति से बना पाण्डित्य योग, 5 राशियों के लिए बेहतरीन समय शुरू

अगला लेख