Hanuman Chalisa
✕

मुश्किल वक्त में बड़े काम आएगा Yamaha का रोडसाइड असिस्टेंस प्रोग्राम, 5 साल तक रहेगा वैलिड

Updated: शनिवार, 31 मई 2025 (16:50 IST)
इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड (आईवाईएम) ने भारत में अपने परिचालन के 40 साल पूरे करने के अवसर पर 5 साल का रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) कार्यक्रम शुरू किया है। कंपनी ने यहां कहा कि पांच साल के लिए सिर्फ 975 रुपए में उपलब्ध, विस्तारित आरएसए कार्यक्रम पूरे देश में चौबीसों घंटे सहायता प्रदान करता है, जो सड़क पर होने वाली कई तरह की आपात स्थितियों को कवर करता है।

कार्यक्रम के प्रमुख लाभों में ब्रेकडाउन या दुर्घटना के मामले में टोइंग सहायता, बैटरी जंपस्टार्ट सहायता, फ्लैट टायर सहायता, छोटी-मोटी समस्याओं के लिए रनिंग रिपेयर सेवाएं और आपात स्थिति में चिकित्सा सहायता शामिल हैं। यह नई पहल यामाहा के हाल ही में घोषित 10-वर्षीय कुल वारंटी कार्यक्रम का पूरक है।

कंपनी के एक बयान में कहा गया है कि ये पेशकशें यामाहा के स्वामित्व अनुभव को बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयास को दर्शाती हैं कि सवार अपनी यात्रा के हर चरण में समर्थित और सुरक्षित महसूस करें। इनपुट भाषा  Edited by: Sudhir Sharma

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

EV Scooter को लेकर बड़ी खबर, iQube Orbiter, Bajaj Chetak और Ather Energy क्यों मचा रहे हैं धमाल

अगला लेख