dharma sangrah
✕

जयपुर के 2 प्रमुख होटलों में बम की धमकी, होटल के कार्यक्रम में भाग ले रहे थे तीन मंत्री

Updated: शनिवार, 31 मई 2025 (16:13 IST)
Bomb threats in Jaipur: जयपुर के 2 प्रमुख होटलों में शनिवार को विस्फोटक होने की धमकी वाला ईमेल (email) मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई और इन होटलों को खाली करवाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शनिवार को जब यह धमकीभरा ईमेल (threatening email) मिला, उस समय राज्य सरकार के 3 मंत्री एक होटल में कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। हालांकि होटल की गहन तलाशी ली गई लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।ALSO READ: बम की धमकी के बाद हरियाणा सचिवालय को खाली कराया, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
 
आज सुबह ईमेल से धमकी मिली : शहर में स्थित 'हॉलिडे इन होटल' को आज सुबह ईमेल के माध्यम से परिसर में बम होने की धमकी मिली। उस समय वहां एक कार्यक्रम चल रहा था। इसके मेहमानों में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, उद्यमिता मंत्री के.के. बिश्नोई और सहकारिता राज्यमंत्री गौतम दक शामिल थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंत्री बेढम को कार्यक्रम के दौरान धमकी के बारे में बताया गया। उन्होंने कार्यक्रम में होटल को खाली करने की घोषणा की। इसके तुरंत बाद तीनों मंत्री वहां से चले गए।ALSO READ: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम की धमकी, वकीलों से खाली कराया परिसर
 
अतिरिक्त उपायुक्त (दक्षिण) ललित शर्मा ने बताया कि बम और स्वान दस्ते ने होटल की गहन तलाशी ली लेकिन कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। इसके कुछ ही देर बाद दिल्ली रोड पर स्थित 'रैफल्स होटल' को ईमेल के जरिए ऐसी ही धमकी मिली। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) और बम निरोधक दस्ते की टीम दोनों जगहों पर पहुंच गईं। एहतियात के तौर पर मेहमानों और होटल के कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

अगला लेख