• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. बाइक न्यूज़
  4. 2023 Honda Livo Launch Price Rs 78.5k - 3 Colours, 10 Yrs Warranty
Written By
Last Modified: शनिवार, 19 अगस्त 2023 (17:21 IST)

2023 Honda Livo : लॉन्च हो गई होंडा की सस्ती बाइक, मिलेगी 10 साल की वारंटी, बेहतरीन राइडिंग के साथ मिलेगी मन की शांति

2023 Honda Livo
2023 Honda Livo launched  : दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने  ओबीडी2 कम्प्लायन्ट 2023 होंडा लीवो को लॉन्च कर दिया है। इसे बेहतरीन फीसर्च के साथ लॉन्च किया गया है। कंपनी के बाइक से साथ 10 साल की वारंटी भी दे रही है।

कंपनी ने बाइक के बारे में बताया कि स्टाइल, आराम और परफोर्मेन्स का बेहतरीन संयोजन यह मोटरसाइकिल 110 सीसी सेगमेन्ट में सबसे स्टाइलिश और एडवान्स्ड कम्यूटर मोटरसाइकिल है जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 78500 रुपए है।

यह ग्राहकों के लिए राइडिंग के अनुभव को लगातार बेहतर बनाने और उन्हें मन की शांति प्रदान करने के प्रयासों के तहत लॉन्च की गई है।

2015 में अपनी शुरुआत के बाद से लीवो इस कैटेगरी में महत्वाकांक्षी खरीददारों की पसंदीदा मोटरसाइकिल रही है और अब ओबीडी2 नियमों की शुरुआत के साथ इस अपील को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की कोशिश की जा रही है। नई लीवो होंडा के आधुनिक एन्हान्स्ड स्मार्ट पावर से युक्त ओबीडी2 कम्प्लायन्ट पीजीएम एफआई इंजन के साथ आती है।  Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
भारत में सफल होने वाले उपायों को दुनिया में कहीं भी लागू किया जा सकता है : प्रधानमंत्री मोदी