Hanuman Chalisa

Bihar Budget 2022 : नीतीश सरकार पेश करेगी आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट, योजनाओं की उपलब्धि पर रहेगा जोर

Updated: गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (23:02 IST)
पटना। बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आरंभ 25 फरवरी से हो रहा है। राज्यपाल के संबोधन के बाद इसी दिन वित्तमंत्री तारकिशोर प्रसाद द्वारा सदन में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस सर्वेक्षण के जरिए सरकार बताएगी कि राज्य की बेहतरी के लिए जिन योजनाओं की सालभर पहले शुरुआत हुई थी, वह जमीन पर कहां उतरी हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय-2 से जुड़ी योजनाओं की उपलब्धियों की खास चर्चा भी आर्थिक सर्वेक्षण में होगी।

खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बिहार विधानमंडल का सत्र 25 फरवरी, 2022 से शुरू होगा, जो 31 मार्च, 2022 तक चलेगा। पिछले साल 22 फरवरी को चालू वित्त वर्ष का बजट पेश किया था।

बजट पेश करने के दौरान सकल राज्य घरेलू (जीएसडीपी) में 4.7 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान किया गया था। अगर ऐसा होता है तो यह बड़ी उपलब्धि होगी। असल में आर्थिक सर्वेक्षण के ज्यादा आंकड़े सितंबर तक की गतिविधियों पर आश्रित होते हैं। इसलिए पूरे साल की वास्तविक उपलब्धि वित्तीय वर्ष के समाप्त होने के बाद ही सामने आती है।

राज्य सरकार आंतरिक संसाधन (कर और गैर कर राजस्व)  से 40 हजार करोड़ रुपए से कुछ ज्यादा जुटाना चाहती थी। इन दोनों मद में सरकार करीब 35 हजार करोड़ रुपए जुटा चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय-2 से जुड़ी योजनाओं की उपलब्धियों की खास चर्चा भी आर्थिक सर्वेक्षण में होगी।

आर्थिक सर्वेक्षण में उन क्षेत्रों की उपलब्धियों पर सबकी नजर रहेगी, जिन पर अधिक खर्च किया गया। शिक्षा, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पुलिस, आवास, बिजली, सड़क एवं पुल के अलावा कृषि एवं उससे संबंधित गतिविधियों को प्राथमिकता सूची में रखा गया है।

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

ईरान से युद्ध पर अमेरिका 37.5 अरब डॉलर फूंक चुका, 67 अरब डॉलर और चाहिए

LIVE: CJP का आज देशभर में प्रदर्शन, सरकार से भी होगी बात

CJP Protest : दिल्ली में आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद, इन 3 स्टेशनों पर जारी रहेगी इंटरचेंज की सुविधा

26 दिन बाद खत्म हुआ सोनम वांगचुक का अनशन, CJP का प्रदर्शन जारी

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

अगला लेख