Daily Horoscope
✕

लालू के यहां मची कलह, कौन हैं संजय यादव, परिवार में डाल रहे दरार

Updated: रविवार, 16 नवंबर 2025 (00:26 IST)
Who is Sanjay Yadav : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में कलह खुलकर सामने आ गई है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने ऐलान किया कि वह राजनीति छोड़ रही हैं और परिवार से भी नाता तोड़ रही हैं। इस कलह के पीछे रोहिणी ने जिस संजय यादव का नाम लिया है, वो तेजस्वी यादव के सबसे खास रणनीतिकार और सलाहकार माने जाते हैं। वर्तमान में वो राजद की ओर से राज्यसभा सांसद हैं। लालू परिवार में उनकी भूमिका को लेकर पहले भी नाराजगी सामने आ चुकी है। तेज प्रताप ने भी यादव पर परिवार में फूट डालने का आरोप लगाया है। तेज प्रताप यादव चुनाव से पहले ही बागी हो चुके थे।
ALSO READ: बाएं से या दाएं से मुख्यमंत्री तो नीतीश कुमार ही बनेंगे, बिहार में सुशासन बाबू के पांच 'मास्टरस्ट्रोक'
खबरों के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली करारी हार के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार में कलह खुलकर सामने आ गई है। लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने ऐलान किया कि वह राजनीति छोड़ रही हैं और परिवार से भी नाता तोड़ रही हैं। इस कलह के पीछे रोहिणी ने जिस संजय यादव का नाम लिया है, वो तेजस्वी यादव के सबसे खास रणनीतिकार और सलाहकार माने जाते हैं।
ALSO READ: बिहार के चुनावी मैदान में भी परिवारवाद रहा हावी, जीतनराम के बहू, समधन और दामाद जीते, लालू के बेटे तेजप्रताप को मिली शिकस्‍त
वर्तमान में संजय यादव राजद की ओर से राज्यसभा सांसद हैं। लालू परिवार में उनकी भूमिका को लेकर पहले भी नाराजगी सामने आ चुकी है। संजय, 2013 से तेजस्वी के राजनीतिक करियर को संवार रहे हैं। रोहिणी ने सीधे तौर पर संजय यादव का नाम लेकर ये संकेत दिया है कि पार्टी की चुनावी हार के बाद नेतृत्व और रणनीतिकार ही परिवार में कलह का केंद्र बन गए हैं।

तेज प्रताप ने भी यादव पर परिवार में फूट डालने का आरोप लगाया है। तेज प्रताप यादव चुनाव से पहले ही बागी हो चुके थे और अब बुरे नतीजों के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का भी परिवार से नाता टूट गया है। रोहिणी ने तेजस्वी और संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए।
ALSO READ: Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की 10 सबसे बड़ी जीत
रोहिणी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका अब कोई परिवार नहीं है और वो कोई जिम्मेदारी नहीं लेना चाहतीं। उनके इस कदम ने न केवल आरजेडी, बल्कि लालू परिवार में खलबली मचा दी है। रोहिणी ने ये भी दावा किया कि संजय यादव चाहते थे कि वो राजनीति छोड़ दें और परिवार से नाता तोड़ लें।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास