Hanuman Chalisa
✕

Bihar Voting : बिहार की 122 सीटों पर मतदान, 12 मंत्रियों की प्रतिष्‍ठा दांव पर

Updated: मंगलवार, 11 नवंबर 2025 (08:51 IST)
Bihar Election Phase 2 Voting : बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को दूसरे और अंतिम चरण के तहत राज्य की 20 जिलों की 122 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। आज 12 मंत्रियों समेत 1302 उम्मीदवारों की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी हुई है। 
 
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं, इनमें से 40,073 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं। बिहार की 122 सीटों के अलावा 6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव है। 
 
दूसरे चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, गया, सासाराम, नवादा, अररिया और किशनगंज सहित नेपाल सीमा से सटे जिलों में मतदान हो रहा है। इस चरण में पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद, भाजपा नेता नीरज कुमार बबलू, कांग्रेस नेता अजीत शर्मा समेत कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं।
<

किशनगंज ज़िले में लोकतंत्र का महापर्व
*पहले मतदान फिर जलपान के संकल्प के साथ मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह ...#CeoBihar #ECISVEEP #kishanganj_ready_to_vote_on_11_november_tuesday #sveepbihar #ECI #biharelections2025 #ChunavKaParv #Chiefelectoralofficerbihar #DeshKaGarv… pic.twitter.com/02QFyXp593

— District Kishanganj (@DM_Kishanganj) November 11, 2025 >
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास