biodatamaker
✕

प्रशांत किशोर ने बताया, कौन हैं बिहार चुनाव में एक्स फैक्टर?

Updated: शुक्रवार, 7 नवंबर 2025 (10:26 IST)
Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 121 सीटों पर हुए रिकॉडतोड़ मतदान ने सभी राजनीतिक दलों की सांसें ऊपर नीचे कर दी है। इस बीच जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया कि प्रवासी मजदूर इन चुनावों में एक्स फैक्टर हैं। ALSO READ: Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता
 
प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव पर कहा कि इस बार मतदान प्रतिशत आजादी के बाद से अब तक के सबसे ज्यादा है। मैं महीनों से कह रहा हूं कि बिहार में 60% से ज्यादा जनता बदलाव चाहती है। अब, जन सुराज की वजह से लोगों के पास एक विकल्प है।
 
उन्होंने कहा कि बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत दर्शाता है कि लोग विकल्प पाकर खुश हैं, और छठ के बाद भी यहां रुके प्रवासी मजदूरों ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। वे इन चुनावों में 'X' फैक्टर हैं। जन सुराज को पूरा भरोसा है। 14 नवंबर को इतिहास लिखा जाएगा।
 
गौरतलब है कि बिहार में पहले चरण की 121 सीटों पर हुए मतदान में आजादी के बाद पहली बार 64.66 फीसदी मतदाताओं ने डाले वोट। पुरुषों की तुलना में महिला वोटर्स में वोटिंग का उत्साह ज्यादा दिखाई दे रहा है।
 
राज्य में दूसरे चरण की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज राज्य में 9 नवंबर तक जनसभाएं और रोड शो करेंगे। 14 नवंबर को चुनाव परिणाम आएंगे।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास