Hanuman Chalisa
✕

कौन थे दुलारचंद यादव, जिसकी हत्या से 'खूनी' हुई बिहार की चुनावी सियासत

Updated: शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2025 (12:39 IST)
Dularchand Yadav Murder Case : मोकामा में जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या से बिहार की चुनावी सियासत में खूनी रंग चढ़ गया है। पुलिस ने इस मामले में मोकामा से जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अनंत सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने इस मामले में सूरजभान पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दुलारचंद उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अब लोग जानना चाहते हैं कि कौन थे दुलारचंद और उनकी हत्या क्यों की गई?
 
कौन थे दुलारचंद यादव : बाढ़ में रहने वाले दुलारचंद यादव का जन्म मोकामा के तारतर गांव में हुआ था। इसी गांव में उनकी हत्या हुई। 90 के दशक में वो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के संपर्क में आए और मोकामा विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वे बाहुबली अनंतसिंह के भी करीबी रहे हैं लेकिन इस चुनाव में पीयूष प्रियदर्शी का समर्थन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी वजह से अनंतसिंह उनसे नाराज चल रहे थे।
 
क्या है मामला : जनसुराज पार्टी से जुड़े दुलारचंद यादव को पहले लाठियों से पीटा गया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला गुरुवार को मोकामा के घोसवरी में उस समय किया गया जब वे जनसुराज पार्टी से चुनाव लड़ रहे पीयूष प्रियदर्शी के साथ प्रचार कर रहे थे।
 
बताया जा रहा है कि जब पीयूष प्रियदर्शी की गाड़ियों का काफिल अनंत सिंह के काफिले के पास गुजरा तो अनंत सिंह के लोगों ने एकाएक हमला कर दिया। दुलारचंद को पहले पीटा गया, फिर उन पर गोलियां चलाई गई और इसके बाद उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। ALSO READ: दुलारचंद यादव की हत्या से मुश्किल में बाहुबली अनंत सिंह, दर्ज हुई FIR
 
क्या बोले पीयूष प्रियदर्शी : मोकामा विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी ने पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या के मामले पर कहा कि उन्हें प्राइवेट गन लेकर चलने की अनुमति कैसे मिली? उन्होंने हमारी गाड़ी के शीशे तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। 15-20 लोग थे। 3-4 राउंड फायरिंग मैंने अपने कान से सुनीं। पैर में गोली मारी गई और बाद में गाड़ी चढ़ाई गई। ये हत्या की गई है। कई लोग घायल हुए हैं।
 
क्या कहते हैं सूरजभान : सूरजभान ने भी कहा कि लोकतंत्र का हनन हुआ है। पूरा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन से आग्रह है कि जांच हो। रिटायर्ड जज की इंक्वायरी बैठाई जाए। सच्चाई सामने आ जाएगी।
 
सुशासन राज है या दुशासन राज : आप नेता संजय सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि ये है बिहार में सुशासन राज की हकीकत। मोकामा में RJD नेता दुलार चंद यादव की निर्मम हत्या। सिवान में दरोगा अनिरुद्ध कुमार की खेत में हाथ पैर बांधकर गला रेत कर हत्या कर दी गई। अब आप तय कीजिए ये 'सुशासन राज है या दुशासन राज'।
<

ये है बिहार में सुशासन राज की हक़ीक़त।
मोकामा में RJD नेता दुलार चंद यादव की निर्मम हत्या।
सिवान में दरोगा अनिरुद्ध कुमार की खेत में हाथ पैर बाँधकर गला रेत कर हत्या कर दी गई।
अब आप तय कीजिए ये “सुशासन राज है या दुशासन राज” pic.twitter.com/W7iIoh6J49

— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) October 31, 2025 >
क्या बोले जीतन राम मांझी : मोकामा हत्याकांड पर केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी ने कहा कि घटना की जांच का आदेश दिया गया है। आरोपियों को पकड़ा जाएगा। हम समझते हैं कि जानबूझकर राजद के लोग ऐसा कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था की कोई विफलता नहीं है।
 
गौरतलब है कि मोकामा में 6 नवंबर को पहले चरण में मतदान होना है। यहां जदयू के अनंतसिंह का मुकाबला राजद की वीणा देवी से है। वीणा देवी बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी है। अनंत सिंह और वीणा दोनों भूमिहार जाति से हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में भूमिहार मतदाता ही निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

बिहार में सम्राट चौधरी को अमित शाह ने बना दिया 'बड़ा आदमी', गृृहमंत्री बनाने का समझे गेमप्लान!

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

मुख्यमंत्री योगी के पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लगे जय श्रीराम के नारे

नीतीश कुमार के रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इनसाइड स्टोरी?

Nitish Kumar : नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण में PM मोदी सहित ये हस्तियां होंगी शामिल, शपथ ग्रहण क्यों रहेगा खास