sawan somwar

तेजस्वी यादव का 31वां जन्मदिन, क्या मिल पाएगा जीत का बर्थडे गिफ्ट!

Updated: सोमवार, 9 नवंबर 2020 (10:09 IST)
पटना। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और लालूप्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का आज सोमवार को जन्मदिन है। बिहार विधानसभा चु्नाव के परिणाम से 1 दिन पहले लालू के 'लाल' ने अपना 31वां जन्मदिन मनाया। एग्जिट पोल के अधिकतर सर्वे में तेजस्वी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को बड़ी जीत बताई गई है। इसे लेकर भी राजद उत्साहित है। हालांकि पार्टी ने कार्यकताओं से संयम रखने की अपील की है।
ALSO READ: बिहार में किसको मिलेगी सत्ता, देखें सभी Exit poll के नतीजे
पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे संयमित होकर घर पर जन्मदिन का उत्सव मनाएं, किसी प्रकार का हुड़दंग न करें। लालू की गैरमौजूदगी में तेजस्वी ने चुनाव प्रचार की पूरी कमान संभाली। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान 251 रैलियों को संबोधित किया। तेजस्वी ने 17 रैलियों के अपने पिता के रिकॉर्ड को तोड़कर रोजाना 19 रैलियां तक कीं। 
तेजस्वी की सभाओं में भीड़ भी खूब उमड़ी। हालांकि यह भीड़ वोट में कितना तब्दील होती है, यह तो 10 नवंबर को ही पता चलेगा। क्रिकेट के मैदान में चौके-छक्के लगाने वाले तेजस्वी को बल्ले और गेंद से दूरी बनानी पड़ी और राजनीति की पिच पर नई पारी के लिए पैर जमाना पड़ा। तेजस्वी को कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा। कई बार ऐसी भी परिस्थितियां बनीं कि लगा कि पूरी पारी जमने से पहले ही समाप्त हो जाएगी, लेकिन इस बार के चुनावी रण में तेजस्वी की हर चाल विपक्षियों पर पूरी तरह भारी पड़ी।
 
10 लाख नौकरियों का वादा : चुनावी मैदान में उतरते ही तेजस्वी ने बड़ा ऐलान किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो सबसे पहले कैबिनेट की बैठक में बेरोजगारों के हित में फैसला लिया जाएगा और 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अखिलेश यादव पर बृजलाल का बड़ा निशाना, बोले- सपा सरकार में नकल माफिया को मिला बढ़ावा, चौपट हुई शिक्षा व्यवस्था

संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- NDA सरकार उजड़ी जातियों को दे रही अधिकार और सम्मान; निर्बलों को बनाएंगे सबल

रामगढ़ मल्ला हादसा : घायलों से मिलने STH पहुंची प्रशासन की टीम, CM धामी के निर्देश पर होगा फ्री इलाज

अगला लेख