sundarkand
✕

मोदी-नीतीश पर राहुल का बड़ा हमला, प्रवासी मजदूरों के साथ बर्बरता शर्मनाक

Updated: बुधवार, 4 नवंबर 2020 (12:53 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा के अंतिम चरण के चुनाव से पहले बुधवार को लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों को हुई पीड़ा का वीडियो जारी कर मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास करते हुए कहा कि मोदी-नीतीश सरकारों ने प्रवासी कामगारों के साथ जो बर्बरता की वह बेहद शर्मनाक थी।
 
राहुल ने ट्वीट किया, 'जब लाखों मजदूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-उत्तर प्रदेश की ओर भूखे, प्यासे, पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारों ने ये शर्मनाक बर्बरता की। कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने इस अत्याचार के खिलाफ मजदूर भाइयों की मदद की। यही सच है।'
 
इसके साथ ही उन्होंने एक टीवी समाचार चैनल से प्रसारित एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें प्रवासी मजदूरों के साथ पुलिस बर्बरता, पैदल बिहार जाते समय की पीड़ा तथा पीड़ित प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ बिहार सरकार के मंत्रियों के बयानों को दिखाया गया है। (वार्ता)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

मेरठ में 200 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होगी क्रिटिकल मिनरल और रेयर अर्थ रिफाइनरी

CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन

LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: दिल्ली से गिरफ्तार 4 आरोपियों की आज मुंबई कोर्ट में पेशी, शूटर्स तक पहुंचाए थे हथियार

फ्रांस के ऐतिहासिक टाउन हॉल में आग लगाने के आरोप में संदिग्ध गिरफ्तार

अगला लेख