biodatamaker
✕

नीतीश कुमार का पलटवार, कुछ लोग प्रचार पाने के लिए मेरे खिलाफ बोलते रहते हैं

Updated: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (14:52 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को आरोप लगाया कि विपक्ष प्रचार पाने के लिए उनके खिलाफ लगातार कुछ न कुछ बोलते रहता है और ऐसे लोगों को बिहार के विकास के कार्यो की समझ और अनुभव नहीं है।
 
नीतीश कुमार ने जमुई के चकाई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि काम में ही हमारा विश्वास है। लेकिन कुछ लोगों को इसकी कोई समझ नहीं है और कुछ भी अनुभव नहीं है। ऐसे लोग अपने प्रचार के लिए मेरे बारे में कुछ भी बोलते रहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि अगर उनको ऐसा बोलने से प्रचार मिलता है तो करें। मेरा काम तो सेवा करने है और सेवा ही मेरा धर्म है। मौका मिलेगा तो और काम करेंगे।
 
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राजद नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्ष के कुछ नेता शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं।
 
एक दिन पहले ही तेजस्वी ने कुमार को गृहजिला नालंदा से चुनाव में उतरने की चुनौती दी थी। तेजस्वी ने नीतीश कुमार से पूछा था कि जब वह उप मुख्यमंत्री बने थे तो किसकी सरकार में बने थे? तेजस्वी ने कहा कि ये सवाल तब क्यों नहीं उठाया गया था कि अनुभवहीन हैं?
 
नीतीश कुमार ने लालू प्रसाद पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के विकास को जनता ने देखा है और जानती है कि पति पत्नी के 15 साल में कितना विकास हुआ? उन्होंने दावा किया कि वह शुरूआत से ही अपराध, भ्रष्टाचार, साम्प्रदायिकता को बर्दाश्त नहीं करने की नीति पर चले।
 
उन्होंने कहा, कि पहले शाम के बाद लोग घर से बाहर निकलने से डारते थे। हमने इस पर काम किया और इतनी बड़ी आबादी वाला राज्य देश में अब अपराध के मामले में 23वें नंबर पर पहुंच गया है। (भाषा) 
 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

अगला लेख