biodatamaker

पीएम मोदी बोले, जंगलराज लाने वालों को 'भारत माता की जय' से दिक्कत

Updated: मंगलवार, 3 नवंबर 2020 (15:12 IST)
सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बिहार में जंगलराज लाने वालों को 'भारत माता की जय' और 'जय श्रीराम' से दिक्कत है और प्रदेश के लोगों को इनसे सतर्क रहना चाहिए और इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।
 
सहरसा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की अनेक वीर माताएं अपने लाल, अपनी लाडलियों को राष्ट्ररक्षा के लिए समर्पित करती हैं जो देश की सीमा, संप्रभुता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हैं।
 
उन्होंने कहा, 'लेकिन बिहार को जंगलराज बनाने वालों के साथी और उनके करीबी चाहते हैं कि आप भारत माता की जय के नारे न लगाएं।'
 
मोदी ने कहा, 'छठी मैया को पूजने वाली इस धरती पर, जंगलराज के साथी चाहते हैं कि भारत माता की जय के नारे न लगें।'
 
राजद और कांग्रेस समेत अन्य दलों के विपक्षी महागठबंधन पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि ऐसे लोग चाहते हैं कि लोग 'जय श्री राम' भी न बोलें।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कभी एक टोली कहती है कि भारत माता की जय के नारे मत लगाओ, कभी दूसरी टोली को भारत माता की जय से सिरदर्द होने लगता है। ये भारत माता के विरोधी अब एकजुट होकर बिहार के लोगों से वोट मांग रहे हैं।
 
मोदी ने कहा कि अगर ऐसे लोगों को 'भारत माता' से दिक्कत है तो बिहार के लोगों को भी इनसे दिक्कत है।
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को ऐसे लोगों से सतर्क रहना है जिनका इतिहास जंगलराज का है और जो सिर्फ अपने और अपने परिवार के लिये जीते हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों से भारत माता की जय के नारे भी लगाने को कहा।
 
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत, ‘लोकल फॉर वोकल’ और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं आदि का जिक्र किया।
 
मोदी ने कहा कि बिहार के लोग आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर बिहार के लिए प्रतिबद्ध हैं, कटिबद्ध हैं। बीते वर्षों में एक नए उदीयमान, आत्मनिर्भर और गौरवशाली अतीत से प्रेरित बिहार की नींव रखी जा चुकी है। अब इस मजबूत नींव पर एक भव्य और आधुनिक बिहार के निर्माण का समय है। (भाषा) 

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

इंदौर में अमृत ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 17 ठिकानों पर छापे मारे, रिकॉर्ड खंगाल रही टीमें

अनंत अंबानी ने पूरा किया वादा, तिरुमला को मिलीं 25 इलेक्ट्रिक बसें; श्रद्धालुओं का सफर होगा आसान

सांवेर में भयानक हादसा, जर्जर मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबने से 3 की मौत, 2 घायल, रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन जारी

इंदौर कलेक्टर को धन्यवाद देने भजिए-परांठे लेकर पहुंची द्वारिका, ये थी थैंक यू कहने की वजह

माफिया की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस, गोरखपुर में बोले CM योगी

अगला लेख