Hanuman Chalisa
✕

Bihar Assembly Election : JDU ने जारी किया चुनावी घोषणा-पत्र, जानिए क्या है इसमें खास

Updated: गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (19:17 IST)
पटना। गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी लोक लुभावन घोषणा-पत्र के बाद दोपहर बाद एनडीए के घटक दल जेडीयू (JDU) ने भी अपना चुनावी घोषणा-पत्र (Election manifesto) जारी कर दिया है। घोषणा-पत्र जारी करते वक्त जेडीयू के कई बड़े नेता मौजूद थे।
 
जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने घोषणा-पत्र जारी करते हुए कहा कि हम बिहार की जनता के सामने 7 निश्चय पेश कर रहे हैं, जिसमें युवा शक्ति बिहार की तरक्‍की पर खास ध्यान रहेगा। 
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यही खूबी रही है कि उन्होंने जनता से अब तक जो भी वादे किए हैं, वे पूरे हुए हैं। जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष ने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि वे रोजगार देने की बात कहकर बिहार की जनता के साथ धोखा कर रहे हैं।
<

Patna: JD(U) releases their manifesto for #BiharElections2020, in Patna. pic.twitter.com/Jo0ZwpXAdJ

— ANI (@ANI) October 22, 2020 >
दूसरी तरफ कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि आरजेडी ने जो योजनाएं बनाई हैं, उसमें सरकार को 5 लाख करोड़ रुपए की जरूरत होगी। वे बिहार के लोगों को बरगला रहे हैं। आरजेडी ने यह कभी नहीं बताया कि यह पैसा आएगा कहां से?
 
जेडीयू के घोषणा-पत्र की 7 खास बातें
1. युवा शक्ति बिहार की प्रगति
2. सशक्त महिला, सक्षम महिला
3. हर खेत में सिंचाई का पानी
4. स्वच्छ गांव, समृद्ध गांव
5. स्वच्छ शहर, विकसित शहर
6. सुलभ संपर्कता
7. सबके लिए स्वास्थ्य सुविधा

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

खाना नहीं मिलने पर Indore में हिंसक हो रहे कुत्‍ते, साढ़े 3 हजार लोगों पर हमला, प्रशासन क्‍यों नहीं करता व्‍यवस्‍था?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी लालबाग की 100 किलो की तिजोरी, एक महिला और खासगी ट्रस्‍ट ने किया दावा

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

अगला लेख