ganesh chaturthi
✕

शिवहर में जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह की गोली मारकर हत्या

Updated: शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (23:09 IST)
शिवहर। बिहार में शिवहर जिले के शिवहर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह को शनिवार शाम चुनाव प्रचार के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सिंह जिले में पुरनहिया थाना क्षेत्र के हाथसर गांव में चुनाव प्रचार करने गए थे। इसी दौरान दो बाइक सवार चार अपराधी ने उन पर गोली चला दी। इस हमले में जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी सिंह को दो गोली लगी और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि समर्थकों ने आनन-फानन में सिंह को शिवहर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सीतामढ़ी रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उल्लेखनीय है कि शिवहर जिले में डुमरी कटसरी प्रखंड के रहने वाले श्रीनारायण सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ अलग-अलग थाने में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इससे पूर्व वे नयागांव पंचायत के मुखिया और डुमरी कटसरी से जिला परिषद के सदस्य निर्वाचित हो चके हैं। (वार्ता)

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख