dharma sangrah
✕

Bihar Election : पहले चरण में 52 हजार मतदाताओं ने चुना पोस्टल बैलट का विकल्प

Updated: सोमवार, 12 अक्टूबर 2020 (19:29 IST)
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए 52 हजार से भी अधिक मतदाताओं ने पोस्टल बैलट के विकल्प को चुना है।

आयोग के अनुसार इस विकल्प का इस्तेमाल करने वालों में वरिष्ठ मतदाता तथा दिव्यांग श्रेणी के मतदाता हैं।
निर्वाचन अधिकारी इन सभी मतदाताओं को पहले से निर्धारित तिथि पर पोस्टल बैलट देंगे और बाकायदा इसकी वीडियोग्राफी की जाएगी। यह पहला मौका है जब बिहार चुनाव में दोनों श्रेणी के मतदाताओं को पोस्टल बैलट दिए जा रहे हैं।

पहले चरण के 71 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ स्तर के अधिकारी अब तक चार लाख मतदाताओं से इस बारे में जानकारी ले चुके हैं। पोस्टल बैलट का विकल्प नहीं चुनने वाले मतदाता मतदान के दिन बूथ में जाकर मत डाल सकते हैं।

बिहार विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में कराने की घोषणा गत 25 सितंबर को की गई थी। पहले चरण में 71 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 28 अक्टूबर को मत डाले जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने यह प्रावधान किया है कि बूथ स्तर के अधिकारी वरिष्ठ नागरिकों तथा दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर उन्हें फार्म-12 डी देंगे।
मतदाता पोस्टल बैलट के विकल्प का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र हैं और यदि वे चाहें तो बूथ पर जाकर भी मतदान के दिन वोट डाल सकते हैं। दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए भी यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी।(वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख