बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2020
  3. बिहार चुनाव
  4. China captured 100 KM land of India : Rahul Gandhi
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (14:02 IST)

चीन ने भारत की 1200 किमी जमीन पर कब्जा जमाया

Bihar election
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नवादा के हिसुआ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि चीन ने हाल ही में भारत की 1200 किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया। 
 
राहुल ने बिहार रेजीमेंट के जवानों की शहादतों का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे 20 सैनिक शहीद हो गए, चीन ने हमारी 1200 किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया, मोदी जी आपने क्या किया?
 
राहुल ने सवाल उठाते हुए कहा कि चीनी सैनिक हिन्दुस्तान के भीतर हैं, मोदी जी आप उन्हें कब बाहर भेजेंगे? उन्होंने कहा कि मोदी ने देश के सैनिकों का अपमान किया है। 
 
उन्होंने कहा कि इस बार बिहार की जनता नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार को जवाब देने जा रही है। राहुल ने निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने छोटे व्यापारियों को खत्म कर दिया और अडानी और अंबानी के लिए रास्ता साफ कर दिया।
 
इससे पहले नरेंद्र मोदी ने लालू परिवार पर हमला करते हुए कहा था कि जो लोग पहले ही बिहार पर राज कर चुके हैं, वे एक बार फिर विकासशील राज्य को लालच की नजरों से देख रहे हैं। बिहार को उन लोगों नहीं भूलना चाहिए, जिन्होंने उन्हें पीछे धकेला है। यह वही समय है जब राज्य में कानून व्यवस्था की हालत सबसे बुरी थी।
 
उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि बिहार के वोटरों ने यह कसम खा ली है कि जिन लोगों का इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्हें आसपास भटकने भी नहीं देंगे।
 
मोदी ने कहा कि हर चुनाव में ऐसा भी होता है जब कुछ लोग भ्रम फैलाने के लिए एक-दो चेहरों को बड़ा दिखाने लगते हैं या नई शक्ति के उभरने की बातें फैलाई जाती हैं। इसका वोट पर कोई फर्क नही पड़ता है। बिहार के लोग इतने समझदार हैं कि उन्होंने खुद ही इस भ्रम को तोड़ दिया है।
 
ये भी पढ़ें
शिवराज का कमलनाथ पर बड़ा हमला, कहा- वे मध्यप्रदेश को केवल 'चारागाह' मानते हैं