Hanuman Chalisa

एग्जिट पोल से खुश न हो विपक्ष, राजग को प्रचंड बहुमत मिलना तय : भाजपा

रविवार, 8 नवंबर 2020 (17:57 IST)
पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी ने अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव के बाद के एग्जिट पोल को लेकर विपक्ष को ज्यादा खुश नहीं होने की नसीहत देते हुए दावा किया कि इस बार भी प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलना तय है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने रविवार को यहां कहा कि विपक्षी दलों को अभी ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है। ज्यादातर एग्जिट पोल गलत ही साबित होते रहे हैं। इस बार भी राजग को प्रचंड बहुमत का मिलना तय है।

उन्होंने कहा, एग्जिट पोल से न हम घबराते हैं और न ही इतराते हैं। सर्वे करने वाली कंपनियों का काम है सर्वे करना और उसके माध्यम से हार-जीत का आकलन करना। हमारा काम है जनता की सेवा करना। विकास की गति को बनाए रखना और जनता के विश्वास को बनाए रखना।

यादव ने कहा कि राजग की सरकार ने पिछले 15 वर्षों में जो काम किया है, उससे सरकार के प्रति बिहार की जनता का विश्वास बढ़ा है। यही राजग की बड़ी कामयाबी और बड़ी पूंजी है। उन्हें एग्जिट पोल से अधिक बिहार की जनता पर भरोसा है। कई बार एग्जिट पोल फेल भी हो जाते हैं।

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा को टुडे चाणक्य ने 155, टाइम्स नाउ ने 111, एबीपी न्यूज ने 130 और इंडिया टुडे ने अपने एग्जिट पोल में 120 सीटें दी थीं, लेकिन सारे एग्जिट पोल गलत साबित हुए और भाजपा को मात्र 53 सीटें ही मिलीं। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में किसी ने अपने एग्जिट पोल में यह नहीं बताया कि राजग को भारी बहुमत मिल रहा है। लेकिन राजग ने प्रचंड बहुमत प्राप्त किया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि राज्य में तीन चरणों के चुनाव में मतदाताओं ने राजग के पक्ष में मतदान किया है। राजग की लहर को देखते हुए इस बार तीन-चौथाई बहुमत मिलने जा रहा है और राजग की सरकार राज्य में बनने जा रही है। वहीं महागठबंधन को जनता ने तीनों चरणों के चुनाव में नकार दिया है।

डॉ. कुमार ने कहा कि विकास के साथ-साथ अमन-चैन के लिए प्रदेश में राजग की लहर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से पूरे देश के साथ-साथ बिहार में तेज गति से विकास की गंगा बही है, जो जमीन पर लोगों को दिखाई दे रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता दोबारा जंगलराज को लाना नहीं चाहती है। उस दौर का आतंक, भय, अपराध आज भी लोगों को याद है। उन्होंने कहा कि सूबे के हर क्षेत्र में राजग की सरकार ने विकास किया है, जिस कारण इस बार भी प्रदेश की जनता राजग की सरकार को वापस ला रही है।(वार्ता)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

उत्तर प्रदेश में चंद महीनों में रिकॉर्ड आवेदन, 14 हजार से ज्यादा ओबीसी बेटियों को मिला शादी अनुदान का लाभ

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

उत्तर प्रदेश बनेगा गो आधारित अर्थव्यवस्था का केंद्र, हर जिले में लगेंगे 1000 से अधिक बायोगैस प्लांट

अगला लेख