biodatamaker
✕

Bihar Assembly Elections : भाजपा ने जारी की 27 उम्मीदवारों की पहली सूची, 3 मंत्रियों को टिकट

Updated: बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (02:09 IST)
नई दिल्ली। भाजपा (BJP) ने आसन्न बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के लिए मंगलवार को 27 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के मंत्रिमंडल में शामिल 3 मंत्रियों प्रेम कुमार, राम नारायण मंडल और विजय कुमार सिन्हा पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में 5 महिलाएं भी शामिल हैं।

पार्टी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली निशानेबाज श्रेयसी सिंह को जमुई विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व समाजवादी नेता दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी रविवार को भाजपा में शामिल हुईं। राज्य सरकार में कृषिमंत्री प्रेम कुमार को पार्टी ने फिर से गया शहर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। 1990 में पहली बार इस सीट से चुनाव जीतने के बाद वह अभी तक विधायक पद पर काबिज हैं।

भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल को बांका से और श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा को लखीसराय से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी द्वारा कहा गया कि रविवार को जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्यों ने इस बैठक में हिस्सा लिया था।

इससे पहले, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर मंगलवार को घोषणा हुई। इसके तहत भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि जद(यू) के हिस्से में 122 सीटें आईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पटना में इसकी घोषणा की गई।

जद(यू) अपने हिस्से की 122 सीटों में से सात सीटें जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को देगी जबकि भाजपा अपने कोटे से विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को कुछ सीटें देगी। बहरहाल, पार्टी ने कहलगांव विधानसभा सीट से पवन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में यह सीट लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के हिस्से में गई थी। लोजपा ने यहां से नीरज कुमार मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्हें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह के हाथों हार झेलनी पड़ी थी।

ज्ञात हो कि लोजपा, जद (यू) से मतभेदों को लेकर इस बार बिहार में राजग से अलग होकर अकेले चुनाव मैदान में है। लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे हैं। भाजपा ने लोजपा को झटका देते हुए आज स्पष्ट किया कि नीतीश कुमार बिहार में राजग के नेता हैं और गठबंधन उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा।

बांका विधानसभा से पार्टी ने वर्तमान विधायक व मंत्री राम नारायण मंडल पर भरोसा जताया है जबकि कटोरिया, मुंगेर और बाढ़ विधानसभा सीटों पर पार्टी ने पुराने उम्मीदवारों पर दांव लगाया है। कटोरिया से निक्की हेंब्रम और मुंगेर से प्रणव कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। बाढ़ से इस बार भी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

आरा विधानसभा सीट से पार्टी में इस बार भी अमरेंद्र प्रताप सिंह को मैदान में उतारा है। रामगढ़ से अशोक सिंह पर फिर से विश्वास जताते हुए पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। वह पिछले चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अंबिका सिंह से 8,000 से अधिक मतों से पराजित हुए थे। पार्टी ने मोहनिया से निरंजन राम को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछले चुनाव में उन्हें कांग्रेस के संजय कुमार के हाथों 7,744 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
 
पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची के मुताबिक लखीसराय से विधायक व मंत्री विजय कुमार सिन्हा को फिर से उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी प्रकार चैनपुर विधानसभा से पिछला चुनाव जीतने वाले बृज किशोर बिंद को टिकट दिया है।

भभुआ से पिछला उपचुनाव जीतने वाली रिंकी रानी पांडे को पार्टी ने फिर से उम्मीदवार बनाया है। वह पिछला विधानसभा चुनाव जीतने वाले भाजपा नेता आनंद भूषण पांडे की पत्नी हैं। आनंद भूषण पांडे के असामयिक निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव हुआ था।

बिक्रम विधानसभा सीट से पार्टी ने अतुल कुमार को, बड़हरा से राघवेंद्र प्रताप सिंह, तरारी से कौशल कुमार सिंह, शाहपुर से मुन्नी देवी, डेहरी से सत्यनारायण सिंह यादव, काराकाट से राजेश्वर राज, गोह से मनोज कुमार शर्मा, औरंगाबाद से रामाधार सिंह, गुरुआ से राजीव नंदन दांगी, बोधगया से हरि मांझी, वजीरगंज से वीरेंद्र सिंह, रजौली से कन्हैया कुमार रजवार, हिसुआ से अनिल सिंह और वारसलीगंज से अरुणा देवी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।
निर्वाचान आयोग ने 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को तीन चरणों में मतदान कराने और 10 नवंबर को मतगणना कराने की घोषणा की है। पहले चरण के तहत 28 अक्टूबर को राज्य के 71 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा जबकि तीन नवंबर को दूसरे चरण का मतदान 94 सीटों पर होगा। सात नवंबर को तीसरे चरण का मतदान 78 विधानसभा सीटों पर होगा।(भाषा) 

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख