Hanuman Chalisa
✕

इन्दौर में फिर Corona का कहर, 482 नए पॉजिटिव मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 27 हजार के पार

Updated: बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (01:51 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के सबसे सुंदर और स्वच्छ महानगर में शुमार इंदौर (Indore news) में एक बार फिर कोरोनावायरस (Coronavirus) का कहर देखने को मिला, जब 482 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। नए मरीजों के सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 27 हजार के पार चला गया है। शहर में मंगलवार को 6 नई मौतों के बाद कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 608 पर पहुंच गई है।  
 
उक्त जानकारी देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन में दी गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रवीण जड़िया के अनुसार शहर में 3713 कोरोना टेस्ट की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, जिसमें 3196 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 482 लोगों की ‍रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27 हजार 289 हो गई है।
 
डॉ. जड़िया ने बताया कि मंगलवार को 2204 सैंपल स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुए हैं। अभी तक 3 लाख 22 हजार 132 कोरोना सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। उन्होंने कहा कि 6 अक्टूबर तक प्राप्त रैपिड एंटीजन सैंपल की संख्या 68265 है। 
 
मंगलवार को शहर के विभिन्न अस्पतालों से 145 और मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 22127 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में 4554 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार चल रहा है।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख