ramcharitmanas
✕

बिहार चुनाव को लेकर BJP की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, तय होंगे दूसरे चरण के उम्मीदवारों के नाम

Updated: शनिवार, 10 अक्टूबर 2020 (20:56 IST)
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा (Bihar Assembly Elections) चुनाव को लेकर अब तक भाजपा सभी उम्मीदवारों के नाम तय नहीं कर पाई है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हो रही है। बैठक के बाद भाजपा दूसरे चरण के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी। इससे पहले भाजपा पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की कुल दो लिस्ट जारी कर चुकी है।
ALSO READ: बिहार चुनाव : सोनिया, मनमोहन, राहुल सहित 30 नेता होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत सहित समिति के सदस्य शामिल हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 94 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं। शुक्रवार से ही इन सीटों के लिए नामांकन भी शुरू हो गया है। 16 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। दूसरे चरण की सीटों के लिए 3 नवंबर को मतदान होगा।  
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के बीच सीटों का बंटवारा पहले ही हो चुका है। बीते दिनों जेडीयू और भाजपा की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों के बंटवारे की आधिकारिक घोषणा हुई थी। इसके मुताबिक जेडीयू 122 तो भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जेडीयू ने अपने कोटे में से 7 सीटें हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को दी है तो भाजपा ने अपने कोटे से 11 सीटें विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को दी है।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

सौरभ दास और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल भेजा

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

अगला लेख