dharma sangrah

Bihar Assembly Elections : बिहार में 71 सीटों के लिए मतदान समाप्त, 55 प्रतिशत वोटिंग,1066 उम्मीदवारों का भाग्य EVM में बंद

Updated: बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 (21:08 IST)
पटना। बिहार में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा (Bihar Assembly Elections) के प्रथम चरण के लिए आज शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया, जिसमें 55 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने वोटिंग कर 1066 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में कैद कर दिया।

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बुधवार को 71 विधानसभा सीट के लिए 31380 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हो चुका है। इस दौरान करीब 55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम छह बजे तक जमुई जिले में सबसे अधिक करीब 58 प्रतिशत वोटिंग हुई जबकि मुंगेर जिले में सबसे कम लगभग 44 प्रतिशत मत पड़े हैं।

इस बीच बड़हरा से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार एवं निवर्तमान विधायक सरोज यादव ने आरा के मतदान केंद्र संख्या 115 पर अपने ऊपर हमला होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि किसी तरह भागकर उन्होंने अपनी जान बचाई। हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि सरोज का पहले लोगों ने विरोध किया। इसके बाद भीड़ से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसी तरह भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सहजौली गांव में राजद प्रत्याशी राहुल तिवारी और निर्दलीय प्रत्याशी बटेश्वर यादव के समर्थकों के बीच बूथ पर कब्जे को लेकर हिंसक झड़प हुई जिसमें दोनों पक्ष के करीब 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।(वार्ता)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

हिमाचल में चंद्रताल और गेपांग गथ समेत 9 झीलें बनीं 'वॉटर बम' जरा सी हलचल से तबाह हो सकते हैं 15 पुल और शहर

दुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

इंदौर में नगर निगम के उपचुनाव स्थगित, आयोग पहुंचा वोटर लिस्ट विवाद, मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

अगला लेख