suvichar
✕

पटना में बोले PM मोदी, बिहार को बीमार बनाने वालों से खतरा

Updated: बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 (15:34 IST)
पटना। दूसरे चरण में होने वाले बिहार चुनाव (bihar assembly election 2020) के लिए पटना की रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बिहार को बीमार बनाने वालों से खतरा है। बिहार के गरीब की आकांक्षा, बिहार के मध्यम वर्ग की आकांक्षा कौन पूरी कर सकता है? वो लोग जिन्होंने बिहार को बीमार बनाया, बिहार को लूटा, क्या वो ये काम कर सकते हैं? 
 
प्रधानमंत्री ने महागठबंन पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी टोली आई तो कोरोना से लड़ाई की राशि का क्या होगा? मैं पटना के लोगों से जानना चाहता हूं, क्या जंगलराज में बिहार आईटी हब बनने का सपना देख सकता था? क्या ‘जंगलराज के युवराज’ बिहार को IT के क्षेत्र में, या आधुनिकता के किसी भी क्षेत्र में आगे ले जा सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचा, बिहार के एक-एक व्यक्ति के साथ अन्याय किया, दलितों-पिछड़ों-वंचितों का हक भी हड़प लिया, क्या वो लोग बिहार की उम्मीदों को समझ भी पाएंगे? 
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि अटलजी कभी कहते थे कि बिहार में बिजली की परिभाषा यह है, कि वह आती कम है और जाती ज्यादा है। लालटेन काल का अंधेरा अब छट चुका है। बिहार की आकांक्षा अब लगातार बिजली और एलईडी बल्ब की है।

जंगलराज के युवराज : मुजफ्फरपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि जंगलराज के 'युवराज' से आप क्या अपेक्षा कर सकते हैं।
 
ALSO READ: बिहार चुनाव : मतदान से पहले बड़ी नक्सली साजिश नाकाम
दरअसल, नरेन्द्र मोदी ने लालू पुत्र तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन्हें जंगलराज का 'युवराज' कहा था। उन्होंने कहा कि उनका पुराना ट्रैक रिकॉर्ड उठाकर देख सकते हैं। आप तो उन्हें मुझसे बेहतर जानते हैं। 
ALSO READ: बिहार में वोटिंग से ठीक पहले पुलिस हिरासत में रहीं CM कैंडिडेट पुष्पम प्रिया चौधरी
उन्होंने कहा कि बिहार में स्थिर सरकार की जरूरत है। इसके लिए आपको अनुभवी नेता चाहिए। कोरोनावायरस महामारी के दौर में यदि जंगलराज वाले राज करने आ गए तो बिहार पर दोहरी मार पड़ेगी। 
ALSO READ: बिहार में चुनाव बा...इन बाहुबली नेताओं के भौकाल बा
मोदी ने कहा कि यह समय हवा-हवाई बातें करने वालों का नहीं है। जिन्होंने बिहार में कुशासन दिया था वे फिर सत्ता में बैठने का मौका खोज रहे हैं।

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

Gwalior Accident : हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP हटाए गए, 8 सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख

अगला लेख